भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट्स को इस साल मिली धमकियों ने बनाया रिकॉर्ड, NIA भी कर रही जांच

Updated on 19-10-2024 02:52 PM
नई दिल्ली: आए दिन विभिन्न भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइटों को टारगेट कर इन्हें बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मामले में इस साल अभी तक 400 से अधिक धमकियां मिल चुकी हैं। जो की ऑल टाइम रिकॉर्ड बन गया है। गनीमत है कि सभी हॉक्स रहीं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इससे पहले कभी भी एक साल में इतने अधिक धमकी भरे कॉल और मैसेज नहीं मिले। जितने इस साल 17 अक्टूबर तक मिल चुके हैं। जबकि अभी तो साल पूरा होने में करीब ढाई महीना बाकी बचा है।

कई प्लेटफॉर्म से मिल रही धमकियां

डिजिटल युग में अधिकतर धमकियां ई-मेल, ट्विटर या सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से मिल रही हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए भी जुट गई है। ताकि एक तरह से 'फ्लाइट टेरर' फैलाने वाले इस मामले की तह तक जाकर जांच की जा सके कि कहीं इसमें किसी आतंकवादी संगठन या अन्य विदेशी ताकतों का तो हाथ नहीं। वैसे, एनआईए का कहना है कि उनकी तरफ से अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन एजेंसी अपने स्तर पर भी इसकी जांच कर रही है।

धमकी देने के पीछे कौन?

सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक इस बात का कोई खुलासा नहीं किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से फ्लाइटों को बम से उड़ाने की जो धमकियां मिल रही हैं, उसमें विदेश से ऑपरेट किए जा रहे किसी आतंकवादी संगठन या अन्य का हाथ है। लेकिन मामले में जिस तरह से आए दिन भारतीय एयरलाइंस को ही टारगेट कर धमकियां दी जा रही हैं, उससे एजेंसियां इस बात से इंकार भी नहीं कर रही हैं। एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल इस बारे में हमारी तरह से पाकिस्तान या अन्य किसी देश से ऑपरेट किए जा रहे किसी संगठन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। हर एंगल को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश की जा रही है। इसी के बाद पुख्ता तौर पर किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

इस साल ज्यादा आए ऐसे मामले

मामले में सिक्योरिटी एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि पिछले फ्लाइटों को बम से उड़ाने वाली धमकियां पिछले साल भी खूब मिली थी, लेकिन धमकी वाला यह आंकड़ा इस साल अभी तक मिली धमकियां से काफी कम रहा था। इस साल 17 अक्टूबर तक ही यह आंकड़ा 400 को पार कर गया है। इसमें भी अभी तक जून में सबसे अधिक करीब 100 धमकियां मिली थी, जबकि इसके बाद अभी तक दूसरे नंबर पर अक्टूबर का महीना चल रहा है। जिसमें अभी तक तकरीबन 94 धमकियां मिल चुकी हैं। जबकि महीना पूरा होने में अभी 14 दिन बाकी बचे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू ने भी एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। मंत्रालय के सचिव वुमलुनमंग वुअल्नम भी संसद की स्थायी समिति के सामने पेश हुए थे। साथ ही ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) लगातार इस मामले को लेकर बैठकें कर रही है कि आखिर इसका समाधान कैसे निकाला जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.