नया आंगनबाड़ी भवन बना गांव के बच्चों और माताओं के लिए खुशियों का घर

Updated on 14-02-2026 01:33 PM

राजनांदगांव। जिले के सुदूर छुरिया विकासखंड के ग्राम पांगरीखुर्द में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण होना गांव के बच्चों और माताओं के लिए खुशियों का घर साबित हो रहा है। ग्राम पांगरीखुर्द में 11 लाख 20 हजार रूपए की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया है। नए आंगनबाड़ी भवन में स्वच्छ पेयजल, ओव्हरहेड टैंक, शौचालय, जैसी सुविधाएं हैं, वहीं आकर्षक टाइल्स फर्श, ब्लैकबोर्ड, रंगरोगन एवं बाल चित्रकारी से सुसज्जित है।

नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के बाद यहां के बच्चों, माताओं व महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत सकारात्मक प्रभाव हुआ है। आंगनबाड़ी केन्द्र कुपोषण को दूर करने, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करने में मदद मिल रही है। आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से बच्चों का सर्वांगीण विकास और माताओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और सहायता मिल रही है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, माताओं और किशोरी बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं मिल रही हैं। नया आंगनबाड़ी भवन बच्चों, माताओं, महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण लेकर आया है। यहां बच्चों के लिए पर्याप्त जगह, साफ-सुथरे कक्ष, खेल सामग्री और पौष्टिक आहार की बेहतर व्यवस्था है। इससे बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ी है और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बच्चों को बेहतर ढंग से प्रारंभिक शिक्षा और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां करा पा रही हैं।

ग्राम पांगरीखुर्द की गर्भवती महिलाओं और माताओं को भी इस भवन से विशेष लाभ मिल रहा है। उन्हें स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण संबंधी सलाह एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो रही है। स्वच्छ वातावरण और बैठने की समुचित व्यवस्था के कारण माताएं अब केंद्र पर नियमित रूप से आने लगी हैं। सरपंच श्रीमती अंजली गावड़े ने बताया कि नए आंगनबाड़ी भवन ने गांव में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर को मजबूत किया है। यह केंद्र अब सिर्फ बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए जागरूकता और विकास का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि नया आंगनबाड़ी भवन बनने से ग्रामवासियों में खुशी है। नया आंगनबाड़ी भवन गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बच्चों और माताओं के जीवन में खुशियों की नई किरण लेकर आया है, जो आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.