विविधता में एकता का संदेश देती राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026

Updated on 12-01-2026 12:07 PM

बालोद । बालोद जिले के ग्राम दुधली के प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर्स जंबूरी में हर प्रांत की लोक-संस्कृति, वेशभूषा, संगीत और नृत्य ने ऐसा समां बांधा कि “विविधता में एकता” का संदेश हर पल जीवंत दिखाई दिया। जिसमें खास कर राजस्थान की प्रस्तुतियों में पारंपरिक परिधान, लोकधुनें और गीतों की उमंग-ऊर्जा से भरे कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकनृत्यों और गीतों के माध्यम से मरुधरा की सांस्कृतिक शान झलकी। वहीं पंजाब की प्रस्तुति में जोश, फुर्ती और आत्मविश्वास साफ नजर आया। “सारी दुनिया तों अन्नदाता होन्दा” जैसे संदेशों के साथ भांगड़ादृगिद्दा ने कृषि संस्कृति और श्रम की महत्ता को रेखांकित किया। इसी प्रकार दिल्ली को “शहरों का शहर नहीं, बल्कि देश की धड़कन” के रूप में प्रस्तुत किया गया। फिल्मी गीतों, आधुनिक रैंप प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कोलाज ने राजधानी की बहुरंगी पहचान को उभारा।

तेलंगाना राज्य की प्रस्तुतियों में लोकनृत्य, वाद्य और समकालीन रंगमंच का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसने दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक धारा को प्रभावी ढंग से सामने रखा। छत्तीसगढ़ लोकनृत्यों की मिठास भरी प्रस्तुति में सुआ, मदार और ददरिया जैसे लोकनृत्यों का समावेश रहा। सादगी, सामूहिकता और लोकजीवन की खुशबू से भरे इन नृत्यों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।  मध्य प्रदेश की लोककलाओं ने अपनी विशिष्टता से मंच को समृद्ध किया, जहाँ पारंपरिक नृत्य-गीतों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक गहराई दिखाई दी। उड़ीसा की प्रस्तुति में पारंपरिक ओडिसी नृत्य की मोहक मुद्राओं और भाव-भंगिमाओं ने शास्त्रीय कला की गरिमा और सौंदर्य को उजागर किया। हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक  नृत्य ने पहाड़ों की सरलता, उत्सवधर्मिता और सामूहिक आनंद का संदेश दिया। इसी प्रकार उत्तराखंड की प्रस्तुतियों में पहाड़ी लोकसंस्कृति, गीत-संगीत और परंपराओं की सजीव झलक देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश की प्रस्तुति में फागुन माह की होली का उल्लास छाया रहा। “फागुन माह में होली खेले सांवरा, राधा संग” जैसे होली गीतों ने पूरे कार्यक्रम को रंगों से सराबोर कर दिया। वहीं साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इसी प्रकार अन्य राज्यों ने भी राज्यों से जुड़े सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। “भारत मां आजाद रहे, यही हमारा नारा हैय सभी धर्मों के लोग कहें, भारत देश हमारा हैं के नारे के एकता, समरसता और राष्ट्रप्रेम को और सुदृढ़ परिलक्षित किया। लोकनृत्य, गीत, परंपराएं और समकालीन प्रस्तुतियाँ मिलकर इस जंबूरी को सांस्कृतिक महाकुंभ बना दी। जहाँ हर प्रतिभागी ने भारत की बहुरंगी आत्मा को करीब से महसूस किया।

एथनिक फैशन शो में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधान को दिखाया आकर्षक

लोक नृत्य के पश्चात एथनिक फैशन शो में विभिन्न राज्यों से आए रोवर रेंजर्स ने आकर्षक ढंग से अपने पारम्परिक पहनावे का प्रदर्शन रैंप वॉक के माध्यम से किया। जिसमें दर्शकों ने इस अद्भुत रैम्प वॉक को खूब सराहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.