नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नपाअध्यक्ष ने लाया निंदा प्रस्ताव

Updated on 28-04-2026 05:51 PM

कवर्धा,  नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस्तार से चर्चा कर पारित कराया। उन्होनें नारी शंक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित महत्तवपूर्ण संशोधनों के लोकसभा में पारित न होने के कारण आक्रोश व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित कराया।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल है। महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक भागीदारी को मजबूत करने वाले प्रस्तावित महत्वपूर्ण संशोधनों का लोकसभा में पारित नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निराशाजनक है। यह केवल महिलाओं की अपेक्षाओं को आहत करने वाला विषय नहीं है, बल्कि देश के समग्र विकास एवं समान सहभागिता की भावना के भी विपरीत है। आज नगर पालिका परिषद कवर्धा की परिषद बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित कर हमने यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया है कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती। नगर पालिका परिषद सदैव महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, नेतृत्व क्षमता एवं उनके अधिकारों के समर्थन में खड़ी रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।


नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित महत्तवपूर्ण संशोधनों के लोकसभा में पारित न हो पाने पर आक्रोश व्यक्त करती है इंडिया गठबंधन की इस महिला विरोधी मानसिकता की घोर निंदा करते है जिसके कारण देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने वाले इस अहम कदम को संसद में अवरूद्व किया गया। उन्होनें संकल्प लेते हुए कहा कि विपक्ष के इस महिला विरोधी कृत्य और उनके दोहरे चरित्र को समाज के हर वर्ग तक लेकर जाएंगे। हमारी टीम महिलाओं की सशक्त राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्व है और जब तक नारी शक्ति को नीति निर्माण में उनका उचित एवं संवैधानिक अधिकार नही मिल जाता, हम इस विषय पर अपनी निंदा और विरोध दर्ज कराते रहेगें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.