
जशपुरनगर। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठीया ने विगत दिवस शनिवार 15 नवम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्र मरीज वार्ड, पैथोलॉजी,दवाई वितरण कक्ष और अन्य वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों को फल वितरण किए।उन्होंने डाक्टरों की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली और आयुष्मान कार्ड का भी लाभ मरीजों को देने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ सुनील लकड़ा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।