भोपाल में जमीन के 24 मीटर नीचे दौड़ेगी मेट्रो, नादरा स्टेशन होगा सबसे खास; सबस निचली मंजिल पर मिलेगी ट्रेन

Updated on 25-03-2026 11:42 AM

भोपाल। राजधानी में मेट्रो के दूसरे चरण का काम अब धरातल के साथ-साथ जमीन के नीचे भी रफ्तार पकड़ने को तैयार है। जहां एक तरफ टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के दो पार्ट जमीन के 24 मीटर नीचे उतर चुके हैं, वहीं भूमिगत स्टेशनों के निर्माण का काम भी तेजी पकड़ रहा है। भूमिगत प्रणाली में दो स्टेशन बनाए जाने हैं, जिसमें नादरा मेट्रो स्टेशन अनूठा होगा। इसकी दो मंजिलें जमीन के नीचे होंगी और सबसे निचली मंजिल पर ट्रेन मिलेगी।

मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक भूमिगत मेट्रो की दोहरी सुरंग 3.9 किलोमीटर लंबी होगी। इस पर दो स्टेशन बनने हैं, पहला भोपाल रेलवे मेट्रो स्टेशन और दूसरा नादरा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन। नादरा मेट्रो स्टेशन को तीन स्तर का बनाया जा रहा है। इसको ऐसा डिजाइन किया गया है कि बाहर से आने वाले लोग बस स्टैंड पर उतरने के बाद पैदल ही आसानी से मेट्रो स्टेशन तक पहुंच पाएं। इससे उन्हें मेट्रो तक पहुंचने के लिए परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।

स्ट्रीट लेवल: यह स्टेशन का सबसे ऊपरी हिस्सा है जो शहर की मुख्य सड़क से जुड़ा होगा। यहां यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए आधुनिक गेट, लिफ्ट और एस्केलेटर की व्यवस्था रहेगी। जो बस स्टैंड से आने वाले यात्रियों को सीधा मेट्रो तक पहुंचने में मदद करेगी।

कॉनकोर्स लेवल: सड़क से नीचे उतरते ही यात्री कॉनकोर्स लेवल पर पहुंचेंगे । यहां टिकट काउंटर, सुरक्षा जांच मशीनें और अन्य बुनियादी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। डिजाइन से पता चलता है कि इस हिस्से को काफी विस्तृत रखा गया है, ताकि भीड़भाड़ के समय यात्रियों को असुविधा न हो।

प्लेटफॉर्म लेवल: यह सबसे गहरा स्तर है, जहां मेट्रो ट्रेनें रुकेंगी। यहां दो समानांतर टनल के मुहाने देखे जा सकते हैं, जो नादरा को भोपाल रेलवे स्टेशन से जोड़ेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.