फॉग से रद्द हुआ मैच, जानिए कैसे शेड्यूल बनाने में मात खा गया बीसीसीआई

Updated on 18-12-2025 05:21 PM
नई दिल्ली: लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार रात जो हुआ है, उसके लिए अब तक दिल्ली ही बदनाम रही थी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए कड़कती ठंड में भी स्टैंड्स दर्शकों से खचाखच भरे हुए थे, जो मैच के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शाम ढलते ही गहराने शुरू हुए कोहरे ने देर रात तक भी इस मैच में एक गेंद फेंकना तो दूर टॉस होने तक की इजाजत नहीं दी। स्टेडियम में रात के अंधेरे को भी दिन जैसी दूधिया रोशनी से नहला देने वाली फ्लड लाइट्स भी कोहरे के जोर के आगे फीकी साबित हुईं। नतीजतन मैच को रद्द घोषित कर दिया गया, जिसके बाद इंटरनेशनल लेवल पर भारत की बेहद खिल्ली उड़ रही है। दरअसल इस कोहरे का कारण मौसम नहीं बल्कि वो प्रदूषण है, जो कोहरे की चादर को और ज्यादा गहरा बना देता है।

यह नजारा दिल्ली-NCR के लोग हर साल देखते हैं, लेकिन 'नवाबों के शहर' लखनऊ में इसके कारण इंटरनेशनल मैच का रद्द हो जाना हैरतअंगेज कहा जा सकता है। लखनऊ में बुधवार रात को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI Level) का स्तर 400 के पार था, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक और इस घने कोहरे का मुख्य कारण रहा है। कांग्रेस के सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर ने इस हालत पर तंज कसते हुए बीसीसीआई को इस मौसम में केरल में मैच कराने की सलाह दी है। हालांकि उसके जवाब में कांग्रेस के ही सांसद व यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के आला अधिकारी राजीव शुक्ला ने रोटेशन पॉलिसी की बात कहकर मुद्दा खत्म करने की कोशिश की है, लेकिन इससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की मैच शेड्यूलिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शशि थरूर ने क्या कहा है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मैच के दौरान अंपायरों को बार-बार खेल शुरू करने के लिए निरीक्षण करते देखकर तंज कसा है। उन्होंने बुधवार रात को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि लखनऊ में भारत- साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच के शुरू होने का क्रिकेट फैंस बेकार ही इंतजार कर रहे हैं। उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में फैले घने कोहरे और 411 के AQI के कारण विजिबिल्टी इतनी खराब है कि क्रिकेट मैच का आयोजन संभव ही नहीं है। उन्हें(बीसीसीआई) को यह मैच तिरुवनंतपुरम में आयोजित करना चाहिए था, जहां AQI लगभग 68 है।

राजीव शुक्ला ने दिया है ये जवाब

गुरुवार सुबह भी संसद पहुंचे थरूर ने मीडिया से कहा,'बीसीसीआई ने इस समय उत्तर भारत में मैच शेड्यूल क्यों किया है? राजीव (शुक्ला) भी यहीं खड़े हुए हैं, मैं उनसे कहूंगा।' इसी दौरान वहां पहुंचे राजीव शुक्ला ने कहा,'केरल को तो मैच मिलते ही हैं। ये रोटेशन पॉलिसी है। लेकिन आगे शेड्यूलिंग में ध्यान रखा जाएगा कि 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच उत्तर भारत में मैच कराए जाएं या नहीं।'

बीसीसीआई की शेड्यूलिंग पर क्यों उठ रहे सवाल?

भारत के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज पूरी तरह दिसंबर में आयोजित हुई है। बीसीसीआई ने टी20 सीरीज का पहला मैच दक्षिण भारत के विशाखापत्तनम में कराने के बाद अगले तीन मैच न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और लखनऊ में शेड्यूल किए थे। यह हर कोई जानता है कि इस महीने में पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से गुजर रहा होता है। इसके चलते रात की ओस के कारण यहां कोहरा पड़ता है। यह कोहरा प्रदूषण से मिलकर और ज्यादा घनी चादर बना लेता है, जिससे कई बार दिन में भी सूरज के दर्शन नहीं होते हैं। खासतौर पर चंडीगढ़, लखनऊ के अलावा टूरिस्ट सिटी होने के कारण धर्मशाला में भी प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। इसके चलते खासतौर पर चंडीगढ़ और लखनऊ में कोहरे का कहर जमकर दिखाई देता है। ऐसे में लखनऊ में जो हालात बने हैं, वो होना लाजिमी ही था।

बीसीसीआई कैसे बच सकता था इस हालत से

बीसीसीआई मैचों के आयोजन के लिए रोटेशन पॉलिसी को फॉलो करता है, जिसमें हर सेंटर को उसकी बारी आने पर मैच का आयोजन दिया जाता है। उत्तर भारत में दिसंबर और जनवरी में कोहरे के जबरदस्त कहर को देखते हुए इस पॉलिसी में थोड़ा फेरबदल किया जा सकता था। इन महीनों में मैच पश्चिम भारत के वडोदरा, राजकोट जैसे शहरों को दिए जा सकते थे या फिर साउथ इंडिया में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के किसी शहर में आयोजन हो सकता था। इससे कोहरे का कहर इन मैचों को प्रभावित नहीं करता। फिलहाल जिन शहरों को आयोजन मिलता, आगे उनकी बारी आने पर आयोजन की जिम्मेदारी लखनऊ, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला को देकर संतुलन बनाया जा सकता था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी होगी क्या दिक्कत?

न्यूजीलैंड की टीम भी 11 जनवरी से वनडे और टी20 की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलने भारत आ रही है। उसके मैच वडोदरा, राजकोट, इंदौर, नागपुर, रायपुर, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में आयोजित किए जा रहे हैं, जो साउथ इंडिया और पश्चिम भारत में हैं। ऐसे में उन मैचों पर शायद ही सर्दी का असर दिखाई देगा। केवल एक मैच उत्तरपूर्व भारत के गुवाहाटी में आयोजित हो रहा है, जहां मौसम थोड़ा परेशानी दे सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.