महंत दंपत्ति ने देवी मन्दिरों में की पूजा-अर्चना

Updated on 07-10-2024 12:15 PM

कोरबा । प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और उनके पुत्र सूरज महंत ने रविवार को देवी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन-अर्चन कर क्षेत्र-प्रदेश की जनता की खुशहाली और उन्नति की कामना की।


अपने दो दिवसीय प्रवास पर मां दंपति ने रतनपुर महामाया मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पाली ब्लॉक के ग्राम लाफा स्थित प्राचीन महामाया-काली मंदिर पहुंचकर पूजा आराधना किया। वहां पर उपस्थित महिलाओं, ग्रामीण और कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और उनकी मांग पर दो स्थल पर चबूतरा निर्माण की घोषणा की। तत्पश्चात वे चैतुरगढ़ स्थित आदि शक्ति मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार पहुंचे। माता के दरबार में माथा ठेका. विधिवत पूजा अर्चना की। दर्शन आरती करने के पश्चात भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।


मंदिर परिसर में प्रज्वलित सैकड़ो की संख्या में आस्था के दीपों के दर्शन किए. मंदिर में पहुंचे दर्शनार्थियों से भी उन्होंने भेंट की. धार्मिक एवं जनकल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारी ने उनका स्वागत और सम्मान किया. उनकी मांग पर सांसद श्रीमती महंत ने 35 लाख के विकास कार्यों की अनुशंसा भी की. इसके बाद वे पाली महामाया देवालय पहुंचे. जहां बैगा ने विधि विधान से पूजा कराई.यहां भी मंदिर समिति ने इनका आत्मीय स्वागत किया. महंत दंपति ने विकास कार्यों के लिए यहथासंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।


चैतमा में महामाया देवी मंदिर में माता के दर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की. कुशल क्षेम पूछा और उनकी मांगों पर यथोचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया.इस दौरान पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, हरीश परसाई, यशवंत लाल, राम नारायण कश्यप,त्रिलोक श्रीवास, सुरेश गुप्ता, अमित भदौरिया, अनिल गुप्ता, दीपक जायसवाल,सत्यनारायण पैकरा,रत्नेश गुप्ता,सत्य नारायण श्रीवास, पूनीराम पटेल, सावित्री श्रीवास,मुन्ना दास,सुमन आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.