'द केरल स्टोरी 2' की 7वें दिन लुढ़की कमाई, 'ओ रोमियो' की हालत भी पस्त, जानिए कलेक्शन

Updated on 06-03-2026 03:28 PM
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है। हालांकि, इसकी कमाई लगातार घट-बढ़ रही है। जहां रिलीज के पांचवे दिन इसने 60% की बढ़त के साथ 4 करोड़ कमाए थे, तो वहीं छठे दिन कमाई -12.50% गिर गई और अब सातवें दिन इसने उससे भी कम कमाई की है। यह 3 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई और टोटल कलेक्शन 25 करोड़ भी नहीं पहुंचा है। जबकि 'द केरल स्टोरी' ने ओपनिंग वीक में ही 81.4 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं, दूसरी ओर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे कर चुकी है। पिछले तीन दिनों से इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है और धीरे-धीरे सांस ले रही है। जानिए 'द केरल स्टोरी 2' ने सातवें दिन कितनी कमाई की और 'ओ रोमियो' का 21वें दिन कैसा हाल रहा:

सबसे पहले बात 'द केरल स्टोरी 2' की, जो शुरुआत से ही विवादों में रही है। इसका प्रीक्वल भी खूब विवादों में रहा था, पर उसने अच्छी कमाई की थी, लेकिन ऐसा सीक्वल यानी 'द केरल स्टोरी 2' के साथ होता नहीं दिख रहा। जबरदस्त विवादों के बावजूद यह धीरे-धीरे ही आगे बढ़ रही है और हिचकोले खा रही है।

'द केरल स्टोरी 2' की कहानी और बवाल

'द केरल स्टोरी 2' को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कामाख्या नारायण सिंह डायरेक्टर हैं। फिल्म का बजट 28-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मुनाफे की बात तो दूर पहले हफ्ते में यह बजट का औसत भी नहीं निकाल पाई है। फिल्म तीन ऐसी हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाती है, जिन्हें मुस्लिम लड़कों से प्यार होता है। लेकिन इसके बाद उनके साथ क्या-क्या होता है और ऐसे जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है और क्या कुछ झेलना पड़ता है, यह फिल्म में दिखाया गया है। इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों में रहने वाली लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म पर खूब बवाल मचा था और कोर्ट ने यह कहते हुए इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी कि इसका कंटेंट सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने वाला है, लोगों को बांटने वाला है।

'द केरल स्टोरी 2' कलेक्शन डे 7

'द केरल स्टोरी 2' की कमाई की बात करें, तो Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले 6 दिनों में 20 करोड़ की कमाई कर ली थी, और अब सातवें दिन इसने 2.19 करोड़ कमाए। इसके बाद देशभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 22.34 करोड़ रुपये हो गया है। गुरुवार यानी सातवें दिन'द केरल स्टोरी 2' की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 9.62% रही। फिल्म ने 75 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी, जिसके बाद दूसरे ही दिन इसने तगड़ा जंप लगाया था और 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को भी इसकी रफ्तार ठीक-ठाक रही और 4.75 करोड़ तक कमाए। हालांकि, सोमवार को कमाई झटके से गिरी, जिसके बाद से यह लगातार हिचकोले खा रही है।प्रीक्वल यानी 'द केरल स्टोरी' की बात करें, तो वह बंपर हिट रही थी। 15 करोड़ के बजट में बनी उस फिल्म ने लागत से 16 गुना अधिक कमाई की थी। यह साल 2023 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शुमार रही थी। लेकिन सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' का बुरा हाल है। 28-30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को अपनी लागत वसूलने के लिए भी 8 करोड़ रुपये और चाहिए।

'ओ रोमियो' कलेक्शन डे 21

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की बात करें, तो इसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 21 दिन पूरे कर चुकी है और कुल 68.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अब इसकी कमाई गिरने लगी है और लाखों में सिमट गई है। 'ओ रोमियो' ने जहां 20वें दिन 85 लाख रुपये कमाए, वहीं 21वें दिन कमाई -5.56% घटकर 56 लाख रुपये पर पहुंच गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.