जोकर जो केवल मर्दों को बनाता था निशाना, 33 हत्याओं का दोषी, सच्ची घटना पर आधारित थी IT के 'पेनीवाइज' की कहानी!
Updated on
01-11-2025 01:52 PM
'कूलरोफोबिया' एक ऐसा फीयर है जो जोकरों के डर से पैदा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 50% लोगों को जोकरों से डर लगता है। और सोचिए अगर जोकर कोई राक्षसी अलौकिक शक्ति है जो बच्चों का बेरहमी से कत्लेआम करता है, उसके बाद तबाही मचाता है और उसका नाम 'पेनीवाइज' है, तो क्या! स्टीफन किंग ने अपने 1986 के नोवल 'आईटी' में इस काल्पनिक, दुष्ट जोकर के बारे में लिखा था, जो बच्चों और बड़ों दोनों को डराता रहा है।
हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि लेखक को जोकर की कहानी के साथ डार्क हॉरर को मिलाने की प्रेरणा कहां से मिली? 'पेनीवाइज' स्टीफन किंग की कल्पना है। हालांकि, उनकी कहानी कई वास्तविक घटनाओं और लोगों से प्रेरित लगती है। फिल्म 'इट' में 'पेनीवाइज' को करीब से दिखाया गया है। तो, आइए जानते हैं इसके बारे में और बातें।
'इट' की कहानी
80 का दशक, जब स्टीफन किंग ने 'इट' लिखी थी, वह ऐसा समय था जब हर माता-पिता अपने बच्चों की जान को लेकर डर में जी रहे थे। इस दशक में बच्चों के अपहरण और हत्या के लगातार मामले सामने आए। इसे 'अजनबी खतरा' कहा जाता था, जिससे परिवारों में दहशत फैल गई। दरअसल, उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को भी बच्चों के खिलाफ अपराधों की दरों पर ध्यान देना पड़ा और उन्होंने परिवारों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया। 'पेनीवाइज' बच्चों को फुसलाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इस राक्षसी जोकर का यह गुण कथित तौर पर स्टीफन किंग ने अपने आस-पास देखी जाने वाली बातों से समझा था।
जॉन वेन गेसी से जुड़ा लिंक
जॉन वेन गेसी को 1980 में 33 हत्याओं का दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी। वह जोकर का वेश धारण करता था और बर्थडे पार्टियों और बच्चों के अस्पतालों में भी परफॉर्म करता था। दुर्भाग्य से, उसके अधिकांश शिकार युवा पुरुष और कम उम्र के लड़के भी थे। उसके जघन्य अपराधों के सामने आने के बाद जॉन वेन गेसी को 'किलर क्लाउन' कहा जाने लगा।
'पेनीवाइज' सीरियल किलर पर बेस्ड
हालांकि, स्टीफन किंग ने कभी नहीं लिखा कि 'पेनीवाइज' सीरियल किलर पर आधारित है या नहीं, लेकिन समानताएं इतनी अधिक हैं कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 80 के दशक में 'अजनबी खतरे' का डर भी 'किलर क्लाउन' के अपराधों के बाद और बढ़ गया और लोगों को सफेद रंग से रंगे जोकर के चेहरों ने बहुत डराया, जिन पर बच्चे आसानी से भरोसा कर लेते थे। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि स्टीफन किंग ने जॉन वेन गेसी की मौत के आठ साल बाद 'इट' लिखी थी।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…