इंडस्ट्री को दूसरा नेपो पति... कृष्णा ने उड़ाया हिना खान के पति का मजाक, अविका गौर के बॉयफ्रेंड को भी नहीं छोड़ा
Updated on
16-07-2025 01:43 PM
'लाफ्टर शेफ्स' शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसमें खाना बनाने के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का लगता था। इस शो का दूसरा सीजन भी आया। हालांकि, अब ये बंद होने जा रहा है। इसकी जगह अब अगस्त से 'पति पत्नी और पंगा' शुरू हो रहा है, जिसमें हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कृष्णा रॉकी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
हिना खान ने कुछ महीने पहले ही बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। अब वो पति संग 'पति पत्नी और पंगा' में शिरकत करेंगी। उनके साथ अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी के अलावा और भी जोड़ियां नजर आएंगी। फिलहाल, ये सभी कंटेस्टेंट्स 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेमी फाइनल में नजर आए।
कृष्णा ने रॉकी को कहा- 'नेपो पति'
कृष्णा अभिषेक ने शो के पहले सीजन में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को 'नेपो पति' कहा था। अब उन्होंने रॉकी जायसवाल को ये टैग दिया। उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री को नया नेपो पति मुबारक हो...।' ये सुनकर खुद हिना की भी हंसी छूट गई।
अविका गौर के मंगेतर का भी कृष्णा ने उड़ाया मजाक
कृष्णा अभिषेक ने अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी को भी यही टैग दिया। मालूम हो कि अविका और मिलिंद ने कुछ महीने पहले सगाई की है। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
'पति पत्नी और पंगा' रिलीज डेट
'पति पत्नी और पंगा' शो 2 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को रात साढ़े 9 बजे आएगा। इसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करेंगे। शो में हिना-रॉकी, अविका-मिलिंद के अलावा देबिना-गुरमीत, सुदेश लहरी-ममता लहरी, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, गीता फोगाट-पवन कुमार भी नजर आएंगे। इस शो को आप कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकेंगे।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…