PWD सेक्रेटरी पर हाईकोर्ट ने लगाया 1000 का जुर्माना:प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों पर नहीं दिया एफिडेविड

Updated on 11-11-2025 12:44 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने PWD सेक्रेटरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि देखा जा रहा है कि राज्य सरकार के अफसर हाईकोर्ट के आदेशों को बहुत हल्के में ले रहे हैं।

इस तरह से प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही और टालमटोल रवैए पर सख्त रुख अपनाना जरूरी है। दरअसल, डिवीजन बेंच ने प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों पर PWD सेक्रेटरी से शपथपत्र मांगा था। जवाब देने में देरी की वजह से कोर्ट ने जुर्माने की कार्रवाई की है।

दरअसल, हाईकोर्ट में राज्य की बदहाल सड़कों को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही है। इस दौरान हाईकोर्ट ने बिलासपुर के पेंड्रीडीह बायपास से नेहरू चौक तक की सड़क को लेकर भी सुनवाई की। पिछली सुनवाई के दौरान 23 सितंबर को हाईकोर्ट ने मरम्मत और नई सड़क निर्माण पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही कहा था कि एनआईटी रायपुर की रिपोर्ट जल्द ली जाए, ताकि नई सड़क का काम तेजी से शुरू किया जा सके।

राज्य शासन ने दिया था जवाब

दरअसल, तब सुनवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी के सचिव की ओर से बताया गया था कि पेंड्रीडीह से नेहरू चौक सड़क के बार-बार फटने और दरारें आने की समस्या खत्म करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

इसके लिए एनआईटी रायपुर को तकनीकी अध्ययन, सर्वे और सुझाव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए एनआईटी के अकाउंट में 19 लाख 82 हजार 400 रुपए जमा करा दिए गए हैं। एनआईटी ने सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

लिखित आवेदन नहीं, मौखिक अनुरोध

सोमवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग के सचिव का शपथ पत्र देने के लिए समय की मांग की गई। बताया गया कि संबंधित अधिकारी की निजी कठिनाई के कारण शपथ पत्र नहीं दिया जा सका है।

हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस संबंध में कोई आवेदन पेश नहीं किया गया और केवल मौखिक अनुरोध किया गया। हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह राशि जांजगीर-चांपा के ग्राम पेंड्री स्थित गवर्नमेंट मल्टी-डिसेबल्ड होम को भेजी जाएगी।

एक माह पहले कहा था- पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक मरम्मत 5 दिन में पूरा होगा

23 सितंबर को हाईकोर्ट को बताया गया कि पेंड्रीडीह बायपास से नेहरू चौक तक रोड की मरम्मत चल रही है और काफी हिस्सा पूरा हो चुका है। इसके साथ ही सड़क किनारे सफाई, झाड़ियां हटाने, डिवाइडर और ग्रिल की पेंटिंग का काम भी जारी है। विभाग ने दावा किया था कि यह पूरा काम अगले 5 दिनों में खत्म कर दिया जाएगा। इसके सबूत के तौर पर तस्वीरें भी कोर्ट में लगाई गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.