विवेकानंद नगर से धूमधाम से निकली शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की भव्य भावयात्रा

Updated on 12-08-2024 02:16 PM

रायपुर। नगर में पहली बार शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की भव्यतम भावयात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे,घोड़े,सुसज्जित बग्गी के साथ भक्तिमय वातावरण में रविवार सुबह विवेकानंद नगर स्थित लाभार्थी संघपति के निवास स्थान से भावयात्रा का शुभारंभ हुआ। चतुर्विद संघ के परम सानिध्य में भावयात्रा टैगोर नगर होते हुए शंखेश्वर तीर्थ मंडपम विवेकानंद नगर पहुंची। शंखेश्वर तीर्थ मंडपम में शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की प्रतिमाओं को विराजित किया गया।

लाभार्थी परिवार अगल-अगल बग्गी में,अपने हाथों में शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु को विराजमान कर सवार होकर भावयात्रा में निकले। शंखेश्वर


तीर्थ मंडपम पहुंचने पर भक्तिमय वातावरण में आषाढी श्रावक परिवार,कृष्ण वासुदेव परिवार और संघपति परिवार का अभिनंदन किया गया। तीनों लाभार्थी परिवार प्रभु की भक्ति में झूमते हुए तीर्थ मंडपम पहुंचे और प्रतिमाओं को विराजित कर परमात्मा के सम्मुख भाव पूर्वक भक्ति की। शंखेश्वर मंडपम में भव्य शंखेश्वर तीर्थं का निर्माण किया गया था,जहां साक्षात गुजरात में स्थित शंखेश्वर तीर्थ के दर्शन हुए।


ओजस्वी प्रवचनकार मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी ने शंखेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ की महिमा और शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की महिमा के बारे में उपस्थित श्रावक- श्राविकाओं को बताया। साथ ही नाट्य मंचन के रूप में शंखेश्वर तीर्थ की कथा व शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की महिमा को बताया गया। 13 अगस्त सावन सुदी आठम को 23वें तीर्थंकर शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु के निर्वाण के 2800 वर्ष पूर्ण होंगे। इसके उपलक्ष्य में 11 अगस्त रविवार को शंखेश्वर भावयात्रा का आयोजन हुआ। सभी भक्ति भाव से एक जगह उपस्थित होकर शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की भक्ति में शामिल हुए। अहमदाबाद के मोक्षित भाई एंड ग्रुप ने संगीतमय प्रस्तुति दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.