राज्यपाल ने दी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं

Updated on 08-08-2024 12:47 PM

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश के आदिवासी समाज एवं नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि यह दिन विशेष रूप से जनजातियों को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज, भाषा, मान्यताओं और विचारों पर गौरवान्वित होेने का अवसर देता है।
राज्यपाल ने राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज के योगदान की सराहना की और कहा कि उनके समृद्ध, सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की आवश्यकता है। आदिवासी समुदाय की परंपराएं और संस्कृति हमारे समाज कोे विविधता और शक्ति प्रदान करती है।

राज्यपाल डेका ने कहा कि जनजाति समाज के लोग सरल, सहज और निश्छल होते है। प्रकृति से इनका सहज नाता होता है जिसके सानिध्य में रहते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं आधुनिक समाज इनसे बहुत कुछ सीख सकता है। आदिवासी समाज के शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधूर, शहीद बिरसा मुण्डा, वीरांगना रानी दुर्गावती, जैसे असंख्य क्रांतिवीरों और वीरांगनाओं को मैं नमन करता हूं। उन्होंने सभी को इस अवसर पर आदिवासी समाज के विकास और सम्मान के प्रति संकल्पित होने का आव्हान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.