जम्मू-कश्मीर में मस्जिदों और इमामों की डिटेल्स खंगाल रही सरकार, PDP समेत कई संगठनों ने जताया विरोध

Updated on 14-01-2026 01:29 PM
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अब एक नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी होती नजर आ रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मस्जिदों, उनकी मैनेजमेंट कमेटियों और इमामों का विवरण इकट्ठा करने के लिए एक चार-पेज का फॉर्म जारी किया है। पुलिस के इस कदम को पीडीपी समेत कई संगठनों ने प्राइवेसी में सेंध और पक्षपात बताया है।

'इस फैसले से लोगों में असुरक्षा'

इस मुद्दे पर जम्मू और कश्मीर के सबसे बड़े इस्लामी संगठनों के समूह मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार से इस कवायद को रोकने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को रिपोर्ट करती है।

'बीजेपी-आरएसएस की वैचारिक परियोजना'

मौलाना और नेशनल कॉन्फ्रेंस से श्रीनगर के सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने इस निगरानी को एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि ‘बीजेपी-आरएसएस की वैचारिक परियोजना’ का हिस्सा करार दिया है। सांसद रुहुल्लाह मेहदी के अनुसार, यह एक ‘खतरनाक संदेश’ भेजता है। उन्होंने सवाल उठाया कि कश्मीर में पहले से ही कई सुरक्षा और निगरानी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आधार और पैन कार्ड जैसे माध्यमों से लोगों का डेटा पहले से ही है। उन्होंने कहा कि यह अतिरिक्त डेटा क्यों इकट्ठा किया जा रहा है।

पीडीपी के नेता ने जताई चिंता

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता वाहिद पारा ने भी इस पर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी एक समुदाय को चुनिंदा तौर पर निशाना बनाने से अविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से मौलवियों को अलग-थलग कर दिया जाएगा। वाहिद पारा ने सुझाव दिया कि पुलिस को उनका प्रोफाइल बनाने के बजाय उनसे बातचीत के जरिए जुड़ना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.