किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, पीएम किसान के अलावा इस योजना में मिलेगा चार हजार रुपये, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया

Updated on 09-09-2024 04:28 PM

 इंदौर।  ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राज्य के कृषकों के लिए रविवार को मुख्यमंत्री किसान योजना की घोषणा की। साथ ही स्कीम के पहले किस्त के रूप में 925 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की।


यह सरकारी स्कीम 'नुआखाई उत्सव' के मौके पर लॉन्च की गई, जो ओडिशा के पश्चिमी हिस्से का कृषि उत्सव है। यह कार्यक्रम गंगाधर मेहरा यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री मोहन साझी ने कहा, 'संबलपुर में एम्स स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने केंद्र के सामने मांग रही है।' इसके अलावा उन्होंने बालभद्र योजना का एलान की जो जैविक खेती को बढ़ावा देगा।


मुख्यमंत्री किसान योजना के लाभ


मुख्यमंत्री किसान योजना का लक्ष्य उन कृषकों को आर्थिक मदद देना है, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलता है। इस स्कीम में किसानों को 4 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त नुआखाई उत्सव के मौके पर और दूसरी अक्षय तृतीया पर खाते में आएगी।


धान पर 800 रुपये का बोनस


सरकार ने समृद्ध कृषक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत किसानों को धान के प्रति क्विंटल पर 800 रुपये का बोनस दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री किसान योजना का लाभ उन भूमिहीन कृषकों को भी मिलेगा, जो पीएम किसान स्कीम से पात्र नहीं थे। उन्हें 12,500 रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से ओडिशा सरकार उन किसानों को सपोर्ट करना चाहती हैं, जिन्हें अब तक कृषि योजना का लाभ नहीं मिला है।


सीएम किसान योजना ओडिशा के लिए कैसे करें आवेदन?


  • सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https://kalia.odisha.gov.in/ पर जाएं।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी और भूमि की जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • साथ ही किसी भी सहायता के लिए किसान जन सेवा केंद्र में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 155333 पर कॉल करें या कृषि विभाग से संपर्क करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.