एक्शन में आई सरकार, कंपनी से कहा- जल्दी दूर करो समस्या

Updated on 19-07-2024 04:56 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर में आई माइक्रोसॉफ्ट में खराबी को लेकर केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। इस खराबी के कारण भारत समेत दुनिया की कई एयरलाइंस का संचालन ठप हो गया। सिर्फ एयरलाइंस ही नहीं, बैंकों के सर्वर बंद हो गए और लंबी लाइन लग गईं। दिल्ली, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर ऑनलाइन चेक-इन की सुविधा बंद हो गई। इंडियो एयरलाइंस ने हाथ से बोर्डिंग पास जारी किया। इसी समस्या के समाधान को लेकर भारतीय दूरसंचार विभाग (DoT) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeITY) माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में हैं और बातचीत चल रही है।

वहीं दूसरी ओर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की सभी एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश दिया है कि अगर उनकी कोई उड़ान में देरी है या रद्द हो गई है तो इसकी जानकारी मेसेज के जरिए ग्राहकों को दी जाए। एक मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक एयरलाइंस को कहा गया है कि चेक-इन में देरी हो रही है तो इसके बारे में सभी यात्रियों को SMS के जरिए जानकारी दी जाए। साथ ही अगर कोई फ्लाइट रद्द कर दी गई है तो इसकी भी जानकारी यात्री को दें। सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट से इस समस्या को जल्द दूर करने के लिए कहा है।

इन एयरलाइंस पर पड़ा असर
इस समस्या का सबसे ज्यादा असर अमेरिका और दूसरे देशों में देखा गया है। इसकी वजह से इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा आदि एयरलाइंस के अलावा कई और विदेशी एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस, एयर फ्रांस आदि शामिल हैं। वहीं भारत में सबसे ज्यादा असर दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, बर्लिन, लंदन, सिडनी, सिंगापुर आदि एयरपोर्ट पर भी इस समस्या से प्रभावित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.