4 महीने से लापता थी बच्ची, जंगल में मिला कंकाल

Updated on 02-08-2024 06:35 PM

कवर्धा। जिले के घने जंगल के बीच में एक 13 वर्षीय बच्ची का कंकाल मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास से बच्ची के बाल, हड्डियां, कपड़े व अन्य चीजें बरामद की हैं। जांच के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की एक बच्ची सविता बैगिन की है। जो पिछले 4 महीनो से लापता थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल यह पूरा मामला कवर्धा जिले के आगरपानी गांव का है। जहाँ पर चौंपी के घने जंगल के बीच में ऊंचे पेड़ पर ग्रामीणों ने कंकाल को लटकते देखा। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाल, कपड़े व हड्डियाँ बरामद किया है। वहीं कंकाल की शिनाख्ती के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की ही रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची सविता बैगिन की है, जो पिछले 4 महीनो से लापता थी।

वहीँ घटनास्थल पर मिले कपड़े से आशंका जताई जा रही है, कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। वहीँ इस घटना से कई सवाल भी उठ रहे हैं कि, आखिर बच्ची उतने ऊंचे पेड़ पर कैसे चढ़ गई। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.