छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

Updated on 17-12-2025 12:48 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का बुधवार को चौथा दिन है। आज की कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देते नजर आ सकते हैं। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी सदन में विभागीय प्रश्नों का उत्तर देंगे।विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पत्रों को पटल पर रखे जाने की संभावना है। इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मक्का खरीदी में हुई अनियमितताओं का मुद्दा उठा सकते हैं। सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी बढ़ती घटनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।आज के एजेंडे में याचिकाओं की प्रस्तुति, शासकीय विधि विधेयकों पर चर्चा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन भी शामिल है। साथ ही राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष चर्चा किए जाने की भी संभावना है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। वे सुबह 10:15 बजे अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे और सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.