नहीं रहे रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर, जान लीजिए उनका नेटवर्थ और कहां से होती थी कमाई

Updated on 08-06-2024 05:30 PM
नई दिल्ली: शनिवार की सुबह रामोजी ग्रुप के लिए अच्छी खबर नहीं लेकर आई। दरअसल, शनिवार को तड़के 04:50 बजे रामोजी ग्रुप के फाउंडर (Founder of Ramoji Group) रामोजी राव (Ramoji Rao) का निधन हो गया। वह गिरते स्वास्थ्य की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें इसी महीने की पांच तारीख को वहां भर्ती कराया गया था। रामोजी राव एक बड़े कारोबारी थे। उन्होंने हैदराबाद में शानदार फिल्म सिटी बनाई है। यही नहीं, उनका मीडिया इंडस्ट्री में भी अच्छी-खासी दखल है। यहां हम बता रहे हैं रामोजी राव का नेटवर्थ। साथ ही हम बात रहे हैं कि उनकी आमदनी का स्रोत क्या है?

रामोजी राव की कुल संपत्ति कितनी है?

मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट है कि रामोजी राव की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। इसे अगर रुपयों में बदलें तो 41,706 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा आता है। उनकी मासिक आय $32000 है जो भारतीय रुपये में 26 लाख रुपये से अधिक है।

रामोजी राव का आय का स्रोत क्या है?


उनकी आमदनी के कई स्रोत हैं। इनमें रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, ईनाडु अखबार, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स, फिल्म प्रोडक्शन शामिल हैं। हम इन सब स्रोतों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।

रामोजी फिल्म सिटी


रामोजी राव हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक हैं। यह फिल्म सिटी 1666 एकड़ में फैली हुई है। यहां कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसे देखने के लिए हर दिन दुनिया भर से 1 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। स्थिति यह है कि कोई भी टूरिस्ट हैदराबाद जाए और रामोजी फिल्म सिटी नहीं जाए तो उनकी यात्रा अधूरी मानी जाती है। इस फिल्म सिटी से होने वाली कमाई रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव को जाती है। इसका टिकट का दाम तो 1350 रुपये प्रति व्यक्ति है। लेकिन वहां टिकटों पर कई तरह के ऑफर भी मिलते रहते हैं।

ईटीवी नेटवर्क


ईटीवी नेटवर्क तेलुगु समाचार और मनोरंजन चैनलों का एक समूह है। इसके अध्यक्ष रामोजी राव हैं। ईटीवी की कई शाखाएं भी हैं जो ईटीवी तेलुगु, ईटीवी प्लस, ईटीवी सिनेमा, ईटीवी आंध्र प्रदेश, ईटीवी तेलंगाना, ईटीवी अभिरुचि, ईटीवी लाइफ जैसे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करती हैं।

ईनाडु अखबार


रामोजी ने कोई भी अवसर अपने हाथ से जाने नहीं दिया और 10 अगस्त 1974 को विशाखापत्तनम के पास स्थित एक छोटे से गाँव नक्कावनिपालेम से इनाडु (Inadu) नाम से अपना समाचार पत्र प्रकाशन शुरू किया। बाद में इनाडु का नाम बदलकर ईनाडु (Eenadu) कर दिया गया और आज यह लोगों के बीच प्रचलित है क्योंकि यह ज्यादातर स्थानीय समाचारों पर केंद्रित है।

डॉल्फिन ग्रुप ऑफ़ होटल्स


यह ग्रुप हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में भी पकड़ रखता है। यह है डॉल्फिन ग्रुप ऑफ़ होटल्स। इसके निदेशक और संस्थापक रामोजी राव ही थे। इस वेंचर की स्थापना उन्होंने 02 मार्च 1971 को की थी। यह राज्य का पहला 4-सितारा होटल था, जिसकी स्थापना एक प्राइवेट लिमिटेड होटल की श्रेणी में हुई थी।

फिल्म प्रोडक्शन


जिनके पास अपनी पूरी की पूरी फिल्म सिटी हो, वह फिल्में नहीं बनाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां, रामोजी का उषाकिरण मूवीज नाम का एक प्रोडक्शन हाउस है। यह प्रोडक्शन हाउस ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्में बना चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.