ग्राम हीराबतर के बिसाहू राम पिता फिरतु राम के पीएम आवास का नीव खुदाई कार्य प्रारंभ

Updated on 20-09-2025 12:28 PM

गरियाबंद।  ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा के आश्रित ग्राम हीराबतर में प्रधानमंत्री आवास हितग्राही बिसाहू राम गोंड़ पिता फिरतु राम को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नही मिल पाने संबंधी प्रकाशित खबरों के बारे में जनपद पंचायत छुरा के सीईओ ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम हीराबतर के बिसाहू राम पिता फिरतु राम के पीएम आवास का नीव खुदाई कार्य प्रारंभ हो गया है। आवास कार्य तेजी से पूर्ण की जाएगी। सीईओ जनपद छुरा ने पूरे मामले के बारे में बताया कि आवास के संबंध में पूर्व में जनपद पंचायत छुरा द्वारा टीम गठित कर दो बार जांच किया जा चुका है। जिसके अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गतं ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा में वर्ष 2016-17 में हितग्राही  बिसाहू राम पिता फिरतु राम का आवास स्वीकृत हुआ था किन्तु लिपीकीय त्रुटिवश बिसाहू राम पिता गौरसिंग के खाते में प्रथम किश्त की राशि अंतरित हो गया। बिसाहू राम पिता गौरसिंग के द्वारा आवास निर्माण पूर्ण किये जाने के पांच वर्ष पश्चात् हितग्राही बिसाहू राम पिता फिरतु राम के द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसके परिपालन में जनपद पंचायत छुरा के द्वारा 31 जुलाई 2023 के द्वारा जांच दल गठित कर जांच संपादन किया गया। जिसमें पाया गया कि वर्ष 2016-17 में कार्यरत तत्कालीन सचिव स्व०  लेखराम ध्रुव एवं तत्कालीन आवास मित्र स्व०  अमृत लाल साहू के द्वारा त्रुटिवश ग्राम पंचायत के बिसाहू पिता फिरतु राम के स्थान पर अन्य हितग्राही  बिसाहू राम पिता गौरसिंग के दस्तावेज जमा करने के कारण बिसाहू राम पिता फिरतु राम के प्रथम किश्त की राशि बिसाहू राम पिता गौरसिंग के खाते में प्रथम किश्त की राशि अंतरित हो गया। तथा उनके द्वारा आवास निर्माण पूर्ण करने के बाद इस त्रुटि का पता चला। जुलाई 2023 में उक्त संबंध में कलेक्टर महोदय को प्रस्तुत शिकायत के आधार पर जांच के दौरान दोनो हितग्राही के मध्य सहमति बनी थी, कि  बिसाहू राम पिता फिरतु राम के नाम से स्वीकृत आवास का लाभ  बिसाहू राम पिता. गौरसिंह द्वारा ले लिया गया है। अतः  बिसाहू राम पिता गौरसिंह के नाम से आवास स्वीकृत होने पर उसका लाभ  बिसाहू राम पिता फिरतु राम को दिया जाए। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में बिसाहू राम के नाम से 23 सितम्बर 2024 को आवास स्वीकृत होने के पश्चात प्रथम किश्त की राशि एफटीओ के माध्यम से 40000 रूपये आधार बेस्ड से खाता क्रमांक 11510082081, इंडियन पोस्ट बैंक में 28 फरवरी 2025 को बिसाहू राम पिता फिरतु राम के खाते में अंतरित हुआ है।

प्रथम किश्त की राशि प्राप्त होने के पश्चात् ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, आवास मित्र के माध्यम से बार-बार आवास प्रारंभ किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। परन्तु बिसाहू राम के द्वारा आवास प्रारंभ नहीं किया गया। 16 सितम्बर 2025 को पुनः, सरपंच, सचिव, आवास मित्र एवं समस्त पंच गणो की उपस्थिति में बिसाहू राम पिता फिरतु राम के आवास का नीव खुदाई कार्य प्रारंभ कराया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत से पंचनामा तैयार किया गया जिसमें बिसाहू राम पिता फिरतु राम के द्वारा आवास निर्माण कार्य पुर्ण किये जाने हेतु बयान दिया गया, आवास अधूरा होने की स्थिति में स्वयं जिम्मेदार होने की लिखित बयान सभी के समक्ष दर्ज किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.