व्यापारी से साढ़े सात लाख की उठाईगिरी का हुआ पर्दाफ़ाश

Updated on 20-02-2022 05:48 PM

बिलासपुर नागपुर की शातिर महिला उठाईगिरी गिरोह का हुआ भंडा फोड़। लाखों रुपयों से भरा बैग उठाकर रफ़ूचक्कर हुई। व्यापारी की सूचना पर चंद घंटों में सरकंडा पुलिस ने महिला गिरोह के 3 सदस्य को धर-दबोचा। बिलासपुर में मेटल दुकान से 7.50 लाख रुपए नगद के उठाईगीरी का मामला सामने आया है।

सामान लेने के बहाने पहुंची महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया।वारदात के बाद नाकेबंदी कर पुलिस ने उठाईगिरी के आरोपी तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी महिलाएं नागपुर की रहने वाली हैं जो भीख मांगने का काम करती है। उठाईगिरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस ने रकम बरामद कर लिया है।

दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र के लोधीपारा में व्यवसायी जयराम अग्रवाल का मेटल दुकान है। आज सुबह वे अपने दुकान में बैठे हुए थे, तभी चार महिलाएं सामान लेने के बहाने उनके दुकान पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने व्यवसायी को बातों में उलझाकर गल्ले में रखा साढ़े 7 लाख रुपए नगद उठा लिया। उठाईगिरी के बाद महिलाएं मौके से चंपत हो गईं।

व्यवसायी ने तत्काल इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू की। इस बीच आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी महिलाओं के कोनी के तरफ जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद घूटकू के पास पुलिस ने आरोपी महिलाओं को धर दबोचा। तीन महिलाएं मामले में गिरफ्तार हुई हैं। तीनों आरोपी महिलाएं नागपुर की रहने वाली हैं।

पुलिस ने उठाईगिरी का पूरा रकम साढ़े 7 लाख रुपए बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस उठाई गिरी के मामले को सुलझाने में सरकंडा पुलिस के साथ एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, सीएसपी स्नेहिल साहू और थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
जशपुरनगर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
 19 April 2025
सारंगढ़ । काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर साहू धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और परिचय समारोह का आयोजन किया गया,…
 19 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही…
 19 April 2025
अम्बिकापुर। प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का…
 19 April 2025
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देशभर में एक और अवार्ड से सम्मानित होने पर गौरवान्वित हुआ है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत आल ओवर परफॉर्मेंस…
 19 April 2025
जशपुरनगर। मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक…
 19 April 2025
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के पहचान एवं सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भूआर्य द्वारा…
 19 April 2025
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत माथलडबरी में मंजूषा जोगीराम केंवट का…
 19 April 2025
भिलाई। रेणुका इन्टरटेनमेंट एवं आर के फिल्म के बेनर तले बनने वाली छत्तीसगढी कॉमेडी फिल्म जय-वीरू का शुभ मुहुर्त छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रियाज खान के कार्यालय 244 ढिल्लन काम्पलेक्स में…
Advt.