सम्यक ज्ञान पद की आराधना से समझ आएगा जिन शासन का सार : मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी

Updated on 16-10-2024 12:21 PM

रायपुर ।   संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर रायपुर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 की प्रवचनमाला जारी है। मंगलवार को महामंगलकारी शाश्वत ओली जी की आराधना का सातवां दिन रहा। सम्यक ज्ञान पद की आराधना की गई।  


धर्मसभा में तपस्वी मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा. ने कहा कि सम्यक ज्ञान पद प्रकाश का काम करता है। सम्यक ज्ञान पद  की आराधना से जिन शासन का सार समझ आएगा।


मुनिश्री ने कहा कि हर एक पद का बड़ा महत्व है। तीर्थंकर पद, अरिहंत पद नहीं होता तो शासन की स्थापना कैसे होती, धर्म का मार्ग कौन बताता। सिद्ध पद ध्रुव तारा के समान है, ध्रुव तारा को देखकर जीव संसार के अंदर भटकते भटकते अपने लक्ष्य से चुकता नहीं है। हमेशा अपना लक्ष्य रखता है कि मुझे सिद्ध गति में जाना है। किसी भी गति में जीव जाए अपना लक्ष्य चुकता नहीं है।


मुनिश्री ने कहा कि ऐसे ही आचार्य पद का भी बड़ा महत्व है। जिन शासन को आगे बढ़ाने, जिन शासन में वृद्धि करने के लिए सबसे अच्छा कार्य आचार्य भगवंत करते हैं। अपनी देशना के द्वारा जीव को तैयार कर उनको साधु पद प्रदान करते हैं। शासन की बागडोर संभालते हैं। उपाध्याय जी भगवंत सूत्रों का दान पाठन करते हैं। वहीं साधु पद अपने अंदर के शत्रु समूह को नाश करने के लिए सदा तत्पर रहते हैं। इसी तरह सम्यक दर्शन, जो अनादि काल से मिथ्या दर्शन हमारी आत्मा के साथ जुड़ा हुआ है उसे  दूर करने का काम करता है। संसार को जीव का वास्तविक स्वरूप बताने का काम सम्यक दर्शन करता है। अनादि काल से जीव अज्ञान के कारण भटक रहा है,तप भी कर रहे,क्रिया भी कर रहे, भगवान की पूजा भी कर रहे, परमात्मा की आज्ञा का पालन भी कर रहे फिर भी भ्रमण अटका नहीं है। प्रवचन सुन लिया लेकिन उसे जीवन के अंदर अप्लाई नहीं करते हैं। इसको आत्मसात कैसे करते हैं,यह उनके ऊपर डिपेंड करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.