गोमुखी सेवा धाम देवपहरी का 2022-25 के नए कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

Updated on 16-03-2022 06:27 PM

कोरबा गोमुखी सेवा धाम की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कंचन चौरसिया के निवास में 2022-2025 के नई कार्यकारिणी हेतु चुनाव संपन्न किया गया। चुनाव अधिकारी जुड़ावन सिंह ठाकुर ने चुनाव संपन्न कराया। गौमुखी सेवा धाम का कार्य सन 2000 से देवपहरी को केंद्र बनाकर संचालित हो रहा है।

        चालीस गांव का सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर समिति निरंतर नए अध्याय से अग्रसर हो रही है। इसके कार्य की प्रशंसा करते हुए गोमुखी सेवा धाम को गत वर्ष मध्यप्रदेश शासन ने सम्मानित किया था। इस वर्ष भी दिल्ली में भाउराव देवरस न्यास द्वारा डॉ. देवाशीष मिश्रा जिन्होंने अपनी पूरी युवा अवस्था वनवासी समाज की चिकित्सीय कार्य करते हुए सेवा में आहूत कर दी उनका सम्मान 3 अप्रैल को किया जाना निश्चित हुआ है। गोमुखी सेवा धाम के साथ वनवासी समाज कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है मंदिर, निशुल्क चिकित्सालय, विद्यालय, छात्रावास ,कृषि जैसे क्षेत्रों को हाथ में लेकर कार्यकर्ता साधना कर रहे हैं।

       ‘वंचित समाज ही मेरा भगवान है उसकी सेवा ही मेरा धर्म हैइस भाव से अपने जीवन को आहूत करने वाले युवक इस कार्य में संलग्न हो रहे हैं। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मिथिलेश दुबे, उपाध्यक्ष अश्वनी चतुर्वेदी, सचिव योगेश जैन, सह सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष खेतान, संगठन सचिव रामेश्वर राठिया, सदस्य के रूप में सुश्री रितु चौरसिया, गजेंद्र मानसर, रतन सिंह राठिया, अमृतलाल राठिया, धर्मेंद्र सिंह की घोषणा की गई।

        इस चुनाव में भूतपूर्व विधायक बनवारी लाल अग्रवाल, श्रीमती कंचन चौरसिया, सुश्री रितु चौरसिया, डॉक्टर ध्रुव बेनर्जी, श्रीमती झरना बनर्जी, गोपाल अग्रवाल, हीरालाल थवाईत, श्रीमती शकुंतला थवाईत, डॉक्टर सरिता मिश्र, श्रीमती सुधा शर्मा, किशोर पटेल, कमलेश द्विवेदी, कैलाश नाहक, चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव, डा.राजीव गुप्ता, किशोर बुटोलिया, गजेंद्र मानसर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम…
 30 April 2025
रायपुर। बढ़ती गर्मी और तपती धूप में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के गले को तर करने लू से बचाव करने की कोशिश को लेकर भारत स्काऊट गाइड जिला संघ…
 30 April 2025
राजनांदगांव।  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव  राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने…
 30 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जांच के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक से कार्य…
 30 April 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल…
 30 April 2025
केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति…
 30 April 2025
बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा…
 30 April 2025
धमतरी।  समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सुशासन तिहार के दौरान जिले में मांग, शिकायतों संबंधी मिले आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आवेदनों…
 30 April 2025
धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि…
Advt.