छत्‍तीसगढ़ के साढ़े पांच लाख लोगों का अपने घर का सपना होगा पूरा

Updated on 12-09-2024 12:29 PM

रायपुर ।  छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के लिए साढ़े पांच लाख हितग्राहियों को 15 सितंबर को पहली किस्त जारी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड से सीधे बटन दबाकर राशि जारी करेंगे। साथ ही ''आवास प्लस 2024'' एप्लीकेशन का शुभारंभ करेंगे। इससे आवासहीन लोग पीएम आवास के लिए आवेदन कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री जुड़ेंगे।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी संबोधित करेंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से करीब 1,96,000 नए पीएम आवास का निर्माण पूरा हो चुका है, जिनका गृह प्रवेश भी 15 सितंबर को किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से अब तक 8,46,931 आवास स्वीकृत हुए हैं।


PMAY: जानिए कौन ले सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ


उप मुख्यमंत्री ने पात्रता के नए नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि जिन लोगों के पास दाेपहिया वाहन, मछली पकड़ने की नाव, रेफ्रीजरेटर, लैंडलाइन फोन है या जिनकी आय 15,000 रुपये प्रतिमाह तक है, वे भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र माने जाएंगे। साथ ही जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित या पांच एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।


प्रति माह एक लाख बनेंगे आवास


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मोदी की गारंटी के अनुरूप एक लाख 96 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाकर तैयार हुए हैं। पिछली सरकार में एक महीने में दो हजार आवास बनते थे, लेकिन भाजपा सरकार में 25 हजार आवास बनकर तैयार हो रहे हैं। आने वाले चार-पांच महीनों में प्रति माह करीब एक लाख के दर से आवास बनेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.