प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों को पक्का घर का सपना साकार

Updated on 05-09-2025 12:40 PM

दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिले के गरीब परिवारों के लिए आशियाने का बड़ा सहारा बन रही है। इस योजना के तहत अब तक जिले के सैकड़ों परिवारों को पक्के और सुरक्षित मकानों का लाभ मिल चुका है। कच्चे घरों से पक्के मकानों में शिफ्ट हुए परिवार अब सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।

गौरतलब है कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को तीन किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही 90 दिन का मनरेगा रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है, ताकि ग्रामीणों को न केवल आवास बल्कि रोजगार का भी सहारा मिल सके। “सबका साथ, सबका विकास” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

दंतेवाड़ा जैसे वनांचल क्षेत्र में भी यह योजना लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में आवास निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। बरसात और निर्माण सामग्री की कमी जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस क्रम में जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत गामावाड़ा के नियद नेल्लानार क्षेत्र में मात्र 135 दिनों में एक आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। आम तौर पर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले दंतेवाड़ा जिले में निर्माण कार्यों में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है, लेकिन रिकॉर्ड समय में मकान का तैयार होना प्रशासन की दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। योजना के तहत जिले में अब तक 2118 और केवल जनपद दंतेवाड़ा में 547 पक्के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में और अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि हर परिवार को पक्के घर का सपना साकार हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.