नागरिकों से की गई यह अपील
- नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी (पैनिक पर्चेज) से बचें। जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
- एलपीजी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें और डिस्ट्रीब्यूटरों के पास जाने से बचें।
- नागरिकों को पीएनजी और इलेक्ट्रिक या इंडक्शन कुकटॉप जैसे वैकल्पिक ईंधनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
- सभी नागरिकों से अपील की गई है कि कि वे मौजूदा स्थिति के दौरान ऊर्जा बचाएं।
मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद सरकार ने घरेलू एलपीजी और पीएनजी सप्लाई को प्राथमिकता दी है। विशेष रूप से अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए।



