इंडिगो संकट पर आज आ सकती है डीजीसीए की जांच रिपोर्ट, कार्रवाई की तैयारी में अधिकारी
Updated on
20-12-2025 01:35 PM
नई दिल्ली: इंडिगो संकट के बाद बनी डीजीसीए की कमिटी की जांच रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि रिपोर्ट पर गौर करने के बाद विस्तृत और सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने क्राइसिस के बाद जांच के लिए चार सदस्यीय कमिटी बनाई थी। इस महीने की शुरुआत में इंडिगो की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थी जिसके कारण लाखों पैसेंजर्स को भारी दिक्कत हुई।
इस महीने की शुरुआत में परिचालन संबंधी परेशानियों के मद्देनजर विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो के विंटर शेड्यूल में 10 फीसदी की कटौती की है अधिकारी ने कहा, हम इस पर लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित करने की कोशिश जारी है कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो। इससे पहले इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा था कि विमानन कंपनी पूरे संकट समीक्षा कर रही है।
कस्टम को नोटिस
कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) की चेयरपर्सन रवनीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि इंडिगो मामले के शुरुआती आकलन के आधार पर इंडिगो के संचालन की जांच करने का फैसला लिया गया है। वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडिगो का संचालन करने वाली 'इंटरग्लोब एविएशन की याचिका पर कस्टम विभाग से जवाब मांगा है। कंपनी ने विदेशों में रिपेयर के बाद भारत में दोबारा आयात किए गए एयरक्राफ्ट इंजन और पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी के तौर पर चुकाए गए 900 करोड़ रुपये से ज्यादा के शुल्क को वापस दिलाने की मांग की है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…