मैच से पहले कप्तान सूर्या और गंभीर का वो फैसला, जो पड़ गया भारत को भारी, बना हार का सबसे बड़ा कारण!
Updated on
23-02-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबले में 76 रन से हरा दिया। भले ही इस विश्व कप में यह भारत की पहली ही हार थी। लेकिन इससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत के लिए हर एक मैच अब नॉकआउट मैच बन गया है। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में एक ऐसा बदलाव किया जो उन्हें बैकफायर कर गया। कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव का यह मूव काफी गलत साबित हुआ।
अक्षर पटेल को ड्रॉप करना पड़ गया भारत को भारी
दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने अपने उपकप्तान अक्षर पटेल को ही ड्रॉप कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त बताया था कि यह टैक्टिकल डिसिजन है। उन्होंने अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया जोकि काफी गलत साबित हुआ। वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 17 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं लिया। इसके अलावा वह पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए और 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए।
शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल
भारत के अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 3 मैच में इस वर्ल्ड कप में अब तक 3 विकेट लिए हैं और काफी कंजूसी से रन दिए हैं। इसके अलावा उनको बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही अक्षर ने फाइनल में किया था कमाल
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ही खेला गया था। खिताबी मैच भारत ने सिर्फ 7 रन से जीता था। टीम इंडिया की इस जीत में अक्षर पटेल ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था। जिस परिस्थिति में वॉशिंगटन सुंदर अहमदाबाद में बल्लेबाजी करने आए थे, कुछ उसी प्रकार की परिस्थिति में अक्षर भी बल्लेबाजी के लिए फाइनल में पांचवें नंबर पर ही बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।
अक्षर पटेल ने 150 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 47 रन की लाजवाब पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए भले ही वह महंगे साबित हुए थे। लेकिन उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स का अहम विकेट लिया था।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…