राजस्थान पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंस गए बदमाश, सवा करोड़ की साजिश रचने वालों को भागने पड़ा जंगल में
Updated on
31-12-2025 11:32 AM
प्रतापगढ़ : जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धोलापानी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) की संयुक्त कार्रवाई में 1 किलो 203 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एमडी ड्रग्स बरामद
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में मंगलवार को धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार मय जाब्ता बरोल घाटे के पास नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार शाहरूख खान और दिलावर खान पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। पूछताछ में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसी दौरान पीछे से एक अन्य अपाची मोटरसाइकिल आई। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठा व्यक्ति सफीउल्लाह जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि चालक रहीम खान को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान रहीम खान की टी-शर्ट के नीचे छिपाई गई पॉलिथीन से 1 किलो 203 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
पूछताछ में सामने आया कि दिलावर और शाहरूख आगे-आगे चलकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और स्कोटिंग के जरिए ड्रग्स की खेप को सुरक्षित पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं। सभी आरोपी हथुनिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। इस कार्रवाई में धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक भंवर सिंह और डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से कांस्टेबल विनोद, पंकज और साइबर सेल के रमेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस फरार आरोपी सफीउल्लाह की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग्स की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…