खड़े-खड़े फूंक दिया हाइवा ट्रक, रांची पुलिस को अपराधियों ने दी बड़ी चुनौती
Updated on
04-12-2024 02:01 PM
रांची: राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और कई निर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ अपराधियों का तांडव भी देखने को मिला है। दरअसल खलारी के पिपरवार थाना क्षेत्र में एक कोल माइन्स कंपनी के हाईवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया।
अपराधियों ने हाइवा ट्रक को लगाई आग
मंगलवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। पिपरवार थाना क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कोयला ढोने का काम कर रही एक कोयला लदे हाइवा को आग के हवाले कर दिया गया। इस आगजनी से हाइवा डंपर जलकर खाक हो गया । जानकारी के अनुसार हाइवा डंपर चट्टी बरियातु कोल माइंस पिपरवार साइडिंग की कोयला ढुलाई में लगा हुआ था।
इलाके में दहशत का माहौल
आगजनी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना के बाद पिपरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। साथ ही आसपास के लोगों से जानने का प्रयास कर रही हैं कि इस घटना को अंजाम देने वाले हथियारबंद अपराधी कौन लोग थे। क्योंकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आपराधिक संगठन या उग्रवादी संगठन के द्वारा इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है।
रांची पुलिस को अपराधियों ने दी चुनौती?
हाल ही में ओरमांझी थाना क्षेत्र में भी एक ट्रक पर आधा दर्जन गोलियां दागी गई थीं। साथ ही ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना में भी साफ नहीं हो पाया है कि इस आगजनी को अंजाम देने वाले आपराधिक संगठन है या उग्रवादी संगठन है।फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।वही लगातार आगजनी की दूसरी घटना होने से दहशत का माहौल है। कहीं ना कहीं यह झारखंड और रांची पुलिस को चुनौती दी जा रही है।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…