देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आ रहा IPO, लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा
Updated on
20-03-2026 01:02 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े फंड मैनेजर Amundi की हिस्सेदारी है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा और इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक इस आईपीओ में 1 रुपया फेस वैल्यू के 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर किए जाएंगे।
एसबीआई इस आईपीओ के जरिए 12.8 करोड़ तक शेयर बेचेगी जबकि Amundi India Holding करीब 7.5 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। इसका मतलब है कि कंपनी को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा और पूरा पैसा मौजूद शेयरहोल्डर्स के खाते में जाएगा। दोनों पार्टनर इसके जरिए कुल 10 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इसमें एसबीआई की हिस्सेदारी 6.3 फीसदी और Amundi की हिस्सेदारी 3.7% फीसदी होगी।
कंपनी का कामकाज
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की भारतीय बाजार में हिस्सेदारी 15 फीसदी से अधिक है और यह 12.5 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 134.15 अरब डॉलर एसेट्स मैनेज करती है। एसबीआई म्यूचुअल फंड का दिसंबर 2025 तक नौ महीनों के दौरान रेवन्यू 3,251 करोड़ रुपये और प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 2,433 करोड़ रुपये था।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…