हाईटेंशन तार से झुलसे मजदूर की हालत गंभीर:बिलासपुर में रेलवे-प्रशासन और ठेकेदार ने खड़े किए हाथ, DRM ऑफिस के सामने परिजन-समाज का प्रदर्शन

Updated on 28-08-2025 01:53 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोचिंग डिपो में OHE तार की करंट से झुलसे मजदूर के लिए अब आंदोलन शुरू हो गया है। रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के हाथ खड़े करने के बाद परिजन के साथ समाज के लोगों ने बुधवार को दोबारा DRM ऑफिस का घेराव कर दिया।

इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही गंभीर रूप से घायल युवक के इलाज में मदद और आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने मदद नहीं मिलने पर अब उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

इस हादसे में बुरी तरह झुलसे श्रमिक परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कल तक खुशी से परिवार चलाने वाला प्रताप बर्मन जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। अपोलो अस्पताल में वह बदहवास पड़ा है। उसकी स्थिति बेहद नाजुक है। पिछले 5 दिनों से उसका इलाज चल रहा है।

लेकिन, रेलवे प्रशासन और ठेकेदार ने अब तक प्रताप बर्मन और उसके परिवार को किसी तरह से आर्थिक सहायता नहीं दी है। इसके चलते रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश भड़क रहा है।

जानिए कैसे हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला निवासी प्रताप बर्मन रेलवे में ठेका श्रमिक है। वो कोचिंग डिपो में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। 23 अगस्त को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक्स्ट्रा कोच का एसी सुधारते समय प्रताप बर्मन OHE तार की करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत गंभीर है।

परिजन का आरोप है कि, बिजली सप्लाई बंद किए बगैर ही प्रताप को कोच के ऊपर चढ़ा दिया गया था। सुरक्षा से खिलवाड़, अफसर और ठेकेदार की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ। हादसे के बाद बुरी तरह से झुलसे प्रताप को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

इस हादसे के बाद परिजन और समाज के लोगों में रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है। वजह यह है कि अब तक घायल युवक और परिवार को कोई मदद नहीं मिली है। वहीं, घटना के बाद रेलवे प्रशासन और ठेकेदार ने जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे नाराज परिजन और समाज के लोगों ने बुधवार को DRM ऑफिस का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रताप बर्मन और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उनकी मांग है कि घायल श्रमिक प्रताप बर्मन के इलाज का पूरा खर्च वहन किया जाए। परिवार को मुआवज़ा देने और नौकरी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर रेलवे प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखाएगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही आंदोलन तेज किया जाएगा।

रेलवे में श्रम कानून का खुला उल्लंघन

परिजनों का आरोप है कि, रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग में काम के लिए सुरक्षा के कड़े नियम है। चाहे रेलकर्मी हो या फिर ठेका श्रमिक, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रेल प्रशासन की है। रेलवे में काम के दौरान सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन, घायल श्रमिक की जान बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। रेलवे में सीधे तौर पर श्रम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है।

रेल अफसरों पर ठेकेदार को बचाने का आरोप

धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि, रेलवे के अधिकारी ठेकेदार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी ठेका कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की जाती है। लेकिन, रेलवे प्रशासन इस मामले में ठेकेदार के बचाव में काम कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इस हादसे के लिए जवाबदेही तय की जाए और दोषी रेल अफसरों के साथ ही ठेका कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.