कलेक्टर ने नशा मुक्ति केंद्र और सखी सेंटर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Updated on 11-09-2025 01:27 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत विभिन्न शासकीय कार्यालयों और संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच कर वहां शैक्षणिक गतिविधियों, संचालित विषयों और और छात्र छात्राओं की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्लास रूम में विद्यार्थियों से संवाद किया और दुरस्थ गांवों से आने वाले छात्राओं के लिए वैकल्पिक आवासीय भवन की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही यहां से निकलने वाले विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने को कहा।

कलेक्टर ने चाइल्ड लाइन का किया निरीक्षण  : 

कलेक्टर ने सखी वन स्टॉप सेंटर में भी व्यवस्थाओं को देखा और बेहतर काउंसलिंग और देखभाल के साथ सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हेतु होमगार्ड की संख्या बढ़ाने,  साफ सफाई, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु संस्था के कर्मियों को निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने बालक कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन में अब तक प्राप्त शिकायत की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए 108 या 102 वाहन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में एम्बुलेंस के संचालन हेतु हेल्पलाइन जारी करने को कहा। साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर पन्ना ने बनियागाँव स्थित नशामुक्ति केंद्र का भी जायजा लिया और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से नशे पीड़ितों के इलाज की स्थिति के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और किचन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बनियागाँव के अनुसूचित जनजाति प्री मेट्रिक बालक छात्रावास में आवासीय व्यवस्था और बच्चों को दी जा रही भोजन की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।  साथ ही छात्रावास के पीछे किचन गार्डन को सुव्यवस्थित ढंग से विकसित करने और हरी सब्जियां, फलदार पौधे लगाने की कहा। उन्होंने बनियागाँव में ही आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों को सिखाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों को साफ सफाई के आदतें अवश्य सिखाएं। साथ ही उनके स्वास्थ्य की निगरानी भी करते रहें और संतुलित पोषण आहार देना भी सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी बिस्वाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.