कलेक्टर ने महिलाओं की उपस्थिति में किया भूमिपूजन

Updated on 16-10-2024 12:26 PM

बिलासपुर । जिला कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए पृथक कॉमन रूम एवं पिंक टॉयलेट बनाया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में आज इसका भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। नये साल के पूर्व इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश नगर निगम को दिए। डीएमएफ मद से 25 लाख की लागत से मंथन हॉल के ऊपर कक्ष के एक हिस्से में इसे बनाया जायेगा। मालूम हो कि लगभग 50 महिला कर्मचारी एवं अधिकारी जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत हैं। कई कर्मचारी शिशुवती माताएं भी हैं। अलग से रूम बनने से महिलाएं अवकाश के समय में बच्चों की देखरेख के साथ ही अपना शासकीय दायित्व भी निश्चिंत होकर निभा पाएंगी।

       उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की समस्याएं जानने एवं समझने के लिए माह भर पहले उनकी बैठक ली थी। बैठक में उनकी समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। कॉमन रूप में सोफा, टेबल, एसी, टीवी आदि बाल सुलभ सुविधाएं होगी। बच्चों के मन बहलाने के लिए खिलौने एवं झूले भी होंगे। कलेक्टर ने भूमिपूजन के बाद महिला कर्मचारियों से बैठक लेकर सामूहिक चर्चा की। उन्होंने बताया कि नये साल की सौगात के रूप में ये सभी सुविधाएं उन्हें मुहैया हो जायेंगी। महिला कर्मचारियों ने दिक्कतों को दूर करने के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 बरस से इसके लिए प्रयास करते आ रहे थे। कलेक्टर ने इसके बाद पंजीयन कार्यालय परिसर में बने सीसी रोड का भी शुभारंभ किया।


परिसर में बेजा कब्जाधारियों को हटाकर सीसी रोड बनाया गया है। नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसका निर्माण किया गया है। परिसर से हटाये गये 28 अर्जीनवीस एवं स्टाम्प वेण्डरों का परिसर के ही एक हिस्से में व्यवस्थित रूप से पुनर्वास किया गया है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी सहित अधिकारी कर्मचारी गण इस अवसर पर उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.