कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने चिन्हांकन आश्रम और छात्रावास का औचक निरीक्षण करने के दिए निर्देश

Updated on 06-08-2026 01:09 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा जशपुर जिले में संचालित आश्रम छात्रावास के लिए लगभग 182 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।इनमें बालक छात्रावास के लिए पुरुष अधिकारियों को नोडल बनाया गया है और बालिका छात्रावास के लिए महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान आनलाईन दिए गए चेक लिस्ट को भरने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आनलाईन में निरीक्षण का दिनांक, छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, छात्रावास में अधीक्षक और अधीक्षिका निवास करते हैं कि नहीं,इसी प्रकार सी सी टी कैमरा की उपलब्धता, प्रकाश की व्यस्था, खिड़कियों में ग्रिल और जाली लगी है की नहीं, बिजली के तार स्विच एवं अन्य विघुत व्यस्था सुरक्षित स्थिति, छात्रावास में उपलब्ध बेड एवं गद्दे की संख्या, मच्छरदानी की संख्या, छात्रावास में बच्चों के लिए पंखे की उपलब्धता, सभी कमरें में पानी की उपलब्धता, छात्रावास में बच्चों के पीने के लिए पानी की उपलब्धता, शौचालय की संख्या, साफ सफाई की स्थिति, कार्यशील शौचालय, स्नानागारों की स्थिति, पानी की उपलब्धता,आश्रम छात्रावास परिसर की साफ सफाई की स्थिति,क्या परिसर झाड़ियों कचरें एवं जल भराव से मुक्त हैं।इसी प्रकार भोजन की गुणवत्ता संतोष जनक है। रसोई घर और खाद्यान्न भंडारण गोदाम स्थान साफ एवं व्यवस्थित है। क्या आश्रम छात्रावास में फर्स्ट एड किट उपलब्ध एवं उपयोग युक्त है। बालिका के नैपकिन की उपलब्धता, लाइब्रेरी और स्टडी रूम में उपयोग योग्य है क्या बच्चे बैठकर अध्ययन कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के लिए आश्रम छात्रावास में समाचार पत्र और पत्रिकाएं आती हैं कि नहीं इसी प्रकार छात्रावास में आगंतुक पंजी नियमित रूप से संधारित किया जाता है कि नहीं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी निरीक्षण के दौरान अधिकारी ऑनलाइन एंट्री करके जानकारी देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.