कलेक्टर ने किया कृषि विभाग के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण

Updated on 18-09-2025 12:42 PM

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिले में कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी सूरजपुर के मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप संग्रहित मिट्टी नमूनों का समय पर परीक्षण कर किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन परीक्षण का लक्ष्य तय कर कार्य करने और दस्तावेज संधारण में पारदर्शिता बरतने के लिए उप संचालक कृषि एवं सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर श्री जयवर्धन ने नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल्स (छडम्व्-व्ै) योजनांतर्गत ग्राम धरमपुर (विकासखण्ड भैयाथान) में आयोजित मूंगफली प्रदर्शन का निरीक्षण किया। यहां किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने मूंगफली प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना एवं एफ.पी.ओ. गठन का सुझाव दिया।

विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम सिलफिली में निर्माणाधीन उप कृषि उपज मंडी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिलफिली के निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को आवक सामग्री का भंडारण, वितरण एवं शेष की जानकारी सूची के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषक उन्नति योजनांतर्गत धान विक्रय के लिए किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन एक सप्ताह में पूर्ण करने और पूर्व पंजीकृत किसानों को कैरी फॉरवर्ड करने की कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित न रह सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.