प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Updated on 05-01-2026 01:42 PM

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा जिले में मछली पालन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में चल रहे तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक पॉण्ड एवं हेचरी निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने सर्वप्रथम ग्राम वासड़ी (घोटिया), विकासखंड मानपुर में हितग्राही  रोहित सलामे के बायोफ्लॉक पॉण्ड का अवलोकन किया। हितग्राही को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत निजी भूमि पर मछली पालन हेतु पॉण्ड लाइनर निर्माण के लिए 16.80 लाख रुपये की अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 3.00 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हो रही है।इसके पश्चात् कलेक्टर ने मछली पालन विभाग द्वारा 4.00 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर निर्मित की जा रही जिले की प्रथम मछली बीज उत्पादन हेचरी का निरीक्षण किया। इस हेचरी से प्रतिवर्ष लगभग 1.00 करोड़ स्टैंडर्ड फ्राई का उत्पादन किया जाएगा। हेचरी निर्माण हेतु शासन द्वारा 25.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में 13 तालाबों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा हेचरी इकाई का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। हेचरी के पूर्ण होने से जिले के मछली पालकों को शासकीय दर पर गुणवत्तापूर्ण मछली बीज उपलब्ध होगा तथा जिला मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा।कलेक्टर द्वारा ग्राम खड़गांव, विकासखंड मानपुर में  कचरू राम सलामे के निजी भूमि पर 2.00 हेक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे नवीन तालाब निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस परियोजना हेतु 14.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें तालाब निर्माण पूर्ण होने के पश्चात 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। तालाब निर्माण से हितग्राही को प्रतिवर्ष लगभग 10.00 लाख रुपये की आमदनी होने के साथ 5 से 6 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।इसी क्रम में ग्राम गिधाली, विकासखंड मोहला में श्रीमती संतोषी बाई मण्डावी एवं  हमेन्द्र मण्डावी द्वारा किए जा रहे तालाब एवं बायोफ्लॉक पॉण्ड निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। श्रीमती संतोषी बाई को 1.00 हेक्टेयर में नवीन तालाब एवं 0.10 हेक्टेयर में बायोफ्लॉक पॉण्ड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं  हमेन्द्र मण्डावी को 0.10 हेक्टेयर में बायोफ्लॉक पॉण्ड निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन इकाइयों से प्रतिवर्ष लगभग 10 टन मछली उत्पादन एवं 4 से 5 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के साथ आधुनिक तकनीकों जैसे केज कल्चर, बायोफ्लॉक एवं तालाब निर्माण को बढ़ावा देकर किसानों एवं मछुआरों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। इससे जिले की मत्स्योत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है। निरीक्षण के दौरान मछली पालन विभाग के सहायक संचालक  एस.के. साहू, सहायक मत्स्य अधिकारी  डी.के. उर्वशा, मत्स्य निरीक्षक  गौरांक वर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.