कलेक्टर ने माकड़ी क्षेत्र के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Updated on 05-09-2025 12:49 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज माकड़ी विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। 

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अमरावती में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही स्व सहायता समूह की दीदी सोनादाई नाग से उनके कार्यों और ग्रामीणों को उपलब्ध करा रही बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि वे पांच गांवों में एक एक दिन में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित वित्तीय लेन देन का कार्य करती हैं, जिससे ग्रामीणों को अपनी राशि निकालने में बहुत सहूलियत मिल रही है। इस दौरान कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं और लखपति दीदियों से चर्चा करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनकी आय में और बढ़ोत्तरी हेतु निरन्तर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने शासन की स्पॉन्सरशिप छात्रवृति योजना से जरूरतमंद बच्चे को लाभ दिलाने और सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया और कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। 

शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षा बच्चों को अच्छे से दी जाएगी तभी वे आगे की पढ़ाई बेहतर ढंग से कर पाएंगे। ग्राम अमरावती में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना के कार्यों का जायजा लिया और शेष कार्याेें को गुणवत्ता के साथ पूरो करते हुए गांव के सभी घरों में सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया। उन्होंने अमरावती और बीजापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि बच्चों को साफ सफाई की आदतें और अनुशासन सिखाएं।

कलेक्टर ने अमरावती के बालक आश्रम छात्रावास का भी निरीक्षण किया और आवासीय भवन में सीपेज को ठीक कराने और नये चादर की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। साथ ही परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुकानों में खाद्य सामग्रियों के भंडारण में साफसफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सहकारी समिति में एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन के प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के क्रम में ग्राम अनंतपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टरवार प्रसव के संख्या एवं हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे का भी जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम श्री अजय उरांव, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डीईओ श्रीमती भारती प्रधान, सहायक आयुक्त श्री कृपेन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.