कलेक्टर ने केशकाल विकासखंड में छात्रावासों और विद्यालयों का किया निरीक्षण

Updated on 24-11-2025 01:24 PM

कोंडागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज केशकाल विकासखंड अंतर्गत विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों का गहन निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर रुम, स्टडी रूम और डाइनिंग रूम और खेलकूद की अनिवार्य रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने ग्राम खालेमूरवेंड स्थित नवीन प्री मेट्रिक बालक और कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया और सुव्यवस्थित कंप्यूटर कक्ष और डाइनिंग रूम में फर्नीचर की व्यवस्था के साथ शेड निर्माण सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ  ही छात्रावास को आदर्श छात्रावास के रूप में संवारने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने सेजेस विद्यालय खालेमूरवेंड का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने  विद्यार्थियों से सवाल कर पढ़ाई के बारे में पूछा। सही जवाब देने वाले बच्चे को कलेक्टर ने अपने पेन को देकर अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। इस दौरान स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों के कंप्यूटर ज्ञान को परखा। उन्होंने संबंधित शिक्षक को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों को नियमित रूप से बेहतर ढंग से कम्प्यूटर सिखाएं।

कलेक्टर ने केशकाल में कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया और छात्राओं से संवाद करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास भवन का निरीक्षण किया और शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। इस अवसर एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार श्री गणेश सिदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.