कलेक्टर ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर एमडीए अभियान का किया शुभारंभ

Updated on 12-02-2026 12:22 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर जिले में फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को अभियान के दौरान दवा का वितरण करने के साथ ही दवा का सेवन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करने कहा। कलेक्टर ने पात्र नागरिकों से फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित की जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान संचालित की जा रही है। फाइलेरिया रोग एक दीर्घकालिक एवं अपंगता उत्पन्न करने वाली बीमारी है। जिसे नियमित दवा सेवन द्वारा प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि एमडीए अभियान अंतर्गत दी जाने वाली दवाएं पूर्णत: सुरक्षित, प्रभावी एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र व्यक्तियों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जा रहा। उन्होंने बताया कि एमडीए की दवा लेने के बाद कभी-कभी हल्का बुखार, सिरदर्द, मतली, थकान या बेचौनी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह लक्षण दवा के प्रभाव या शरीर में मौजूद माइक्रोफाइलेरिया के नष्ट होने के कारण होते हैं तथा सामान्यत: कुछ समय में स्वत: ठीक हो जाते हैं। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित की गई फाइलेरिया रोधी दवा का अधिकारियों-कर्मचारियों ने सेवक कर आमजन को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तर पर तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा सेवन कर एमडीए अभियान का शुभारंभ किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.