कलेक्टर ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली माहिला खिलाडियों को किया सम्मानित

Updated on 22-11-2024 01:04 PM

बेमेतरा । आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाडियों का कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सम्मानित  व पुरस्कृत किया। उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और कहा कि ये खिलाड़ी न केवल अपने परिवार और विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम ग्राम  कुसमी के शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला आयोजित हुआ। मौके पर  वॉलीबाल खेल खेला गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एडीएम प्रकाश भारद्वाज, जिला  शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे सहित अन्य अधिकारी,खेल प्रेमी सहित  ग्रामीण जन उपस्थित थे।  महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेश सिंह सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में  जानकारी दी।

इस अवसर पर एडीएम प्रकाश भारद्वाज, जिला  शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे सहित अन्य अधिकारी,खेल प्रेमी सहित  ग्रामीण जन उपस्थित थे। महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेश सिंह सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया । कलेक्टर   शर्मा ने कहा, "आपकी मेहनत और समर्पण से हमें प्रेरणा मिलती है। आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और अनुशासन के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आप सभी को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई! आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और देश का नाम रोशन करें।" कलेक्टर ने कहा की सफलता के लिए जितने बच्चे है मुझे लगता है सब लोग समझदार बच्चे हैं जीवन में सफलता ऐसे नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से महिला खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमें त्याग करना पड़ता त्याग वह किसी भी चीज का हो सकता है और जब तक आप यह बात नहीं समझेंगे तब तक जीवन कठिन है लेकिन जिस दिन आपने समझ लिया कि हां मुझे सफल होना है और सफल होने के लिए जो त्याग जो करना है जीवन में उसके लिए मैं तैयार हूं । उसे दिन आपको संसार की कोई शक्ति नहीं रोक सकती मेरा आप सब बालिकाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप सबके लिए और मैं चाहूंगा कि आप सब जिले का अपने परिवार का और अपना स्वयं का नाम रोशन करें और आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद |



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.