कलेक्टर ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

Updated on 27-01-2026 12:43 PM

राजनांदगांव।कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर  कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। गणतंत्र दिवस के इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ है। उसे समझने के लिए हमें संविधान की प्रस्तावना को समझना चाहिए। देश के संविधान निर्माता जो नागरिकों के लिए करना चाहते थे तथा समाज से अपेक्षाएं, देश के सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए संविधान में जो प्रावधान किए गए है, वह प्रस्तावना में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से परिपूर्ण है और हम सभी को देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर रहना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा है कि कलेक्टोरेट पहुंचने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें तथा उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें। जो कार्य आसानी से हो सकता है, उसे शीघ्र करें। यथासंभव दूसरों के हित के लिए कार्य करें तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त स्तंभ की तरह खड़े रहे और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.