कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

Updated on 13-08-2025 02:17 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस गरीमामय ढंग से मनाया जायेगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आमंत्रण कार्ड, मैदान की तैयारी, बैरेकेटिंग, रिहर्सल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किये जा रहे कार्यो के संबंध में अवगत कराया। कलेक्टर  उइके ने कहा कि भारत सरकार द्वारा गरियाबंद जिले को रिनेवल एनर्जी के रूप में चयन किया गया है। जिसमें भारत सरकार के अधिकारियों की टीम आकर फिल्ड में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। इकसे लिए उप अभियंता क्रेडा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने क्रेडा के उप अभियंता को निर्देशित किया कि अधिकारियों को आने से पूर्व जगह का चिन्हांकन कर ले। उनके आने के उपरांत साईउ विजिट कराये।  उइके ने कहा कि अधिकारियों को किसी भी प्रकार के मांग, शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर उसका नियमानुसार कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में दर्ज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उच्च न्यायालयों, माननीय मंत्रीगणों के कार्यालय से प्राप्त पत्रों सहित जनदर्शन, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, लोक संवाद, सीपी ग्राम सहित उच्च कार्यालयों के लंबित प्रकरणों को नियत समय के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये।

  कलेक्टर  उइके ने बैठक में वय वंदना योजना की समीक्षा करते हुए 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गाे का वय वंदना स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वय वंदना कार्डधारी उक्त श्रेणी के बुजुर्गों को सामान्य आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं के अतिरिक्त 5 लाख रूपये के स्वास्थ्य ईलाज की अतिरिक्त सुविधा मिलती है। जिले में वय वंदना कार्य बनाने से छुटे हुए बुजुर्गों को प्रेरित कर विशेष अभियान चलाकर उनका वय वंदना कार्ड बनाई जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  प्रकाश राजपूत,  नवीन भगत,  पंकज डाहिरे, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.