जनदर्शन में कलेक्टर ने 37 आवेदकों की सुनी समस्याएँ

Updated on 10-12-2025 12:20 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 37 लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम धौराकोट के दशरथ नागेश ने विद्युत कनेक्शन लगवाने, ग्राम पिपरछेड़ी की ओमेश्वरी सेवक ने असंगठित कर्मकार मूल्य सहायता योजना का पैसा दिलाने, ग्राम दादरगाँव के रामजी विश्वकर्मा ने वनाधिकार पट्टा प्रदान कराने, ग्राम बाजड़ी की बालमती सोनवानी ने जमा राशि वापस दिलाने, ग्राम नांगझर के बुधुराम तेली ने पश ुशेड का पैसा दिलाने, गरियाबंद की चैतीबाई यादव ने अनुदान राशि प्रदान कराने, ग्राम घोटपानी के मदन लाल मरकाम ने वन पट्टा में भौतिक सत्यापन कराने, ग्राम धौराकोट के किशोर कुमार ने उचित जांच कराने, ग्राम छुईहा के पुखराज सिन्हा ने पीएम आवास योजना का लाभ प्रदान करने, ग्राम गाड़ाघाट के भागीराम ने बिजली बिल में सुधार करवाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने उपस्थित अधिकारियों को अपने समक्ष बुलाकर आवेदकों के मांग एवं समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर  नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.