कलेक्टर ने सरपंचों से आग्रह किया है कि वे अपने ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाये

Updated on 08-10-2025 01:36 PM

गरियाबंद । बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत् जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए रणनीति व कार्ययोजना अनुसार 31 मार्च 2029 तक जिले को सम्पूर्ण बाल विवाह मुक्त बनाना है। इकसे तहत राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले को वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल ग्राम पंचायत- 334 का 40 प्रतिशत अर्थात् 134 ग्राम पंचायतों एवं 02 नगरीय निकायों का बाल विवाह मुक्त कर प्रमाण पत्र जारी किये जाने का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिले में अब तक 135 ग्राम पंचायतों एवं 02 नगरीय निकायों इनमें कोपरा एवं छुरा को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं बाल विवाह मुक्त नगरीय निकाय घोषित किया जा चुका है। जिसमें जिले में कुल 135 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं 02 नगरीय निकायों से नियमानुसार विगत दो वर्षों में बाल विवाह का प्रकरण नही होने संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुये है। कलेक्टर  बी.एस उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में छुरा विकासखण्ड के तीन ग्राम पंचायतों के सरपंचों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें ग्राम पंचायत कोसमी, चुरकीदादर एवं द्वारतरा शामिल है। कलेक्टर ने जिले के सभी सरपंचों से आग्रह किया है कि वे भी अपने ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाये। इसके लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक जागरूक करें। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चन्द्राकर, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी  अशोक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मुद्दे उठने वाले हैं। जंबूरी कार्यक्रम में मिली शिकायतें, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की समस्या और श्रमिकों से जुड़े सवालों…
Advt.