कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक ली

Updated on 05-06-2026 02:05 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मार्च तिमाही 2026 के तहत जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने विभिन्न बैंकिंग एवं शासकीय योजना अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाए। उन्होंने एलडीएम द्वारा जून माह में पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं खेत बचाओ अभियान के संबंध में जानकारी ली। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एसएचजी बैंक क्रेडिट लिंकेज, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड फिशरीज, केसीसी पशुपालन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई एवं पीएम अजय योजना के प्रगति की समीक्षा गई।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय एवं यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा राजनांदगांव के शाखा प्रबंधकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड  मनोज नायक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक राजनांदगांव व प्रभारी निदेशक आरसेटी   मुनीश शर्मा,  अमित मिश्रा सहित विभिन्न बैंकों एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 June 2026
दुर्ग। जल संसाधन विभाग के अधीन हनोदा माइनर नहर, जो नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत डी.पी.एस. स्कूल से वी.आई.पी. नगर तक प्रवाहित है। उक्त नहर क्षेत्र एवं विभागीय स्वामित्वाधीन शासकीय…
 05 June 2026
बालोद, सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के  ग्राम माहुद बी में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम माहुद बी में आज आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत…
 05 June 2026
बेमेतरा। बाल यातना एवं अवैध मानव तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के तत्वावधान में ग्राम ओटेबंद में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर…
 05 June 2026
’बेमेतरा। कहते हैं कि सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती और अगर सही समय पर सरकारी योजनाओं का साथ मिल जाए, तो अभावों का जीवन भी खुशहाली की नई…
 05 June 2026
बेमेतरा, सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत खेड़ा स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति…
 05 June 2026
बेमेतरा। ग्राम माटरा में नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी…
 05 June 2026
बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को लेकर व्यापक अभियान…
 05 June 2026
बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के तहत जल संरक्षण…
 03 June 2026
बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक करने हेतु ’स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु’ पखवाड़ा का आयोजन 01 जून 2026 से 05 जून…
Advt.