दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

Updated on 01-11-2024 01:22 PM

बेमेतरा । दीपावली पर्व के मद्देनजर, जिला कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि दिवाली के दौरान जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और पर्याप्त चिकित्सा उपकरणों व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों आदि से दुर्घटनाओं की संभावना को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना आवश्यक है ताकि किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अस्पतालों में सभी आवश्यक उपकरण, जैसे बर्न किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, और प्राथमिक उपचार सामग्री तैयार रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी ढंग से इलाज संभव हो। दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है, जिससे जिले में किसी भी दुर्घटना के मामले में स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल सुलभ हों। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बाजपेयी,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता गर्ग साथ थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.