ड्राइवर को खरोंच तक नहीं, IndiGo एयर हॉस्टेस की मौत, मीरा रोड की कैनूर मिस्त्री का एक्सिडेंट कर रहा सबको हैरान

Updated on 21-09-2026 01:52 PM
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार में उनका आठ साल का बेटा है। कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने कैब ड्राइवर विजय खोसे (25) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिस्त्री की मौत के बाद, पुलिस ने BNS की धारा 106 (1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) लगाई और खोसे को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा। इस हादसे की खास बात है एक्सिडेंट में जहां कैनूर की मौत हो गई, वहीं विजय खोसे को खरोंच तक नहीं आई।

मीरा रोड की रहने वाली मिस्त्री काम से घर लौट रही थीं। वह मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार में थीं, जब ड्राइवर विजय खोसे (25) ने कथित तौर पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक पुल के किनारे से टकरा गए।

कैब ड्राइवर पर केस

कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में हमने खोसे पर जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने और सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था। मिस्त्री की मौत के बाद लापरवाही से मौत का कारण बनने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) जोड़ी गई। खोसे को नोटिस दिया गया।

ब्लू स्काई कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास हादसा

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 5.45 बजे हाईवे के उत्तर की ओर जाने वाले रास्ते पर ब्लू स्काई को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पास हुई। इंडिगो ने कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए मयूरश टूर एंड ट्रैवल कंपनी से गाड़ियां किराए पर ली थीं। अधिकारी ने कहा कि खोसे ने दावा किया कि पुल के उभार पर गाड़ी चलाते समय उसका नियंत्रण खो गया था। उसे कोई चोट नहीं आई, जबकि मिस्त्री के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के समय वह कार की पिछली सीट पर बैठी थीं।

मौके से भाग गया था ड्राइवर

मीरा रोड के ही रहने वाले खोसे ने आसपास के लोगों की मदद से मिस्त्री को मीरा रोड के भक्ति वेदांत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खोसे नशे में नहीं था और वह भागा भी नहीं था। उसे इलाके और वहां के अस्पतालों की जानकारी थी। दुर्घटना के बाद खोसे को पुलिस स्टेशन लाया गया और नोटिस दिया गया। पुलिस ने कहा कि उसी मामले में दूसरा नोटिस जारी नहीं किया जाएगा।

पारसी समाज ने जताया शोक

पारसी ज़ोरोस्ट्रियन वर्ल्डवाइड-द हैदराबादी पेज की ओर से दी गई ऑनलाइन श्रद्धांजलि में उनकी पहचान कैनूर अर्देशिर मिस्त्री के तौर पर की गई और उन्हें एक मां, बेटी और समर्पित कर्मचारी बताया गया। इस पोस्ट में एयरलाइंस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले थर्ड-पार्टी कैब प्रोवाइडर्स के ड्राइवरों के व्यवहार, लापरवाही से गाड़ी चलाने, खराब क्वालिटी की गाड़ियों, और निगरानी व जवाबदेही को लेकर भी चिंता जताई गई।

कैनूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और एयर होस्टेस, डांसर और अपने बेटे कियान की मां के तौर पर अपनी ज़िंदगी से जुड़ी इंस्टाग्राम रील्स पोस्ट करती रहती थीं। वह अक्सर X (पहले ट्विटर) पर ग्राहकों की शिकायतें भी पोस्ट करती थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
Advt.