प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रमुख अभियंता ने बिलासपुर में ली संभाग स्तरीय बैठक

Updated on 19-10-2024 11:51 AM

बिलासपुर । प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा योजना को धरातल पर शत प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विभागीय अमले की तैयारी एवं ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने हेतु प्रमुख अभियंता को निर्देश दिया गया है। इस सिलसिले में प्रमुख अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के.के. कटारे द्वारा बिलासपुर  आरआरएनएमयू भवन के सभा कक्ष में संभाग स्तरीय बैठक ली गई जिसमें परियोजना मण्डल के अधीक्षण अभियंता वरूण राजपूत तथा बिलासपुर अंतर्गत समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं सभी योजनाओं से संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।


बैठक में प्रमुख अभियंता मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीएमजनमन के बैच एक के समस्त कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किये जाने हेतु कार्ययोजना अनुसार वर्षा ऋतु की समाप्ति पश्चात् कार्यो में तेजी लाने निर्देशित किया गया। उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अगले 01 माह में विशेष संधारण पखवाड़ा चलाकर नियमित संधारण के समस्त सड़कों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के निर्देश दिये गये।


संधारण कार्यो में किसी भी किस्म की लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 2023-24 एवं उनसे पूर्व के समस्त नवीनीकरण कार्य अगले 15 दिवस में पूर्ण न किए जाने पर ठेकेदारों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रमुख अभियंता ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह के लक्ष्य निर्धारित कर कार्यो की समीक्षा करें एवं कार्यो की गुणवत्ता से समझौता न करते हुए सभी कार्यो निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाये। इसके पश्चात प्रमुख अभियंता ने कोटा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल पंचायत टाटीधार एवं मोहली के पास निर्माणाधीन पीएमजनमन की दो सड़कों का निरीक्षण किया जिसमें ग्राम के सरपंच संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अभियंता उपस्थित थे।


अत्यंत दुर्गम वन क्षेत्र में बैगा जनजाति के ग्रामीणों के लिए अरपा नदी के किनारे रेल्वे ब्रिज के निकट निर्माणाधीन बगथपरा मार्ग एवं पहाड़ी दुर्गम पहुंच विहीन छपरापारा (मोहली ग्राम) मार्ग के प्रस्तावित एलाइन्मेंट का निरीक्षण करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं विभागीय अमले को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा प्रस्तावित वृहद पुल के स्थान का भी निरीक्षण किया गया। प्रमुख अभियंता ने संधारण अंतर्गत सड़कों मेें हो रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया एवं कार्यो में सुधार हेतु निर्देश दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.